दीवारों पर न्यूड पिक्चर्स, अंदर मिला डरावना सामान! एपस्टीन के पेरिस स्थित 18 कमरों वाले ‘सीक्रेट डेन’ की तस्वीरों से मचा हड़कंप
दोषी यौन अपराधी Jeffrey Epstein के पेरिस स्थित आलीशान फ्लैट से सामने आई नई तस्वीरों ने दुनिया को चौंका दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घर की दीवारों पर नग्न महिलाओं की तस्वीरें, कमरों में सेक्स टॉय और डरावनी सजावट मिली है. फ्रांसीसी अखबार Le Parisien ने इन तस्वीरों को प्रकाशित किया है.
Jeffrey Epstein
(Image Source: File photo )अरबपति फाइनेंसर और दोषी यौन अपराधी Jeffrey Epstein के पेरिस स्थित फ्लैट से जुड़ी नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने सनसनी मचा दी है. फ्रांसीसी अखबार Le Parisien द्वारा प्रकाशित इन तस्वीरों में दीवारों पर नग्न महिलाओं की फ्रेम की गई तस्वीरें, कमरों में रखे सेक्स टॉय और अजीबोगरीब सजावट दिखाई गई है. बताया जा रहा है कि पेरिस के प्रतिष्ठित इलाके Avenue Foch पर स्थित 18 कमरों वाले इस अपार्टमेंट में कई यौन अपराध किए जाने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, 2001 में खरीदी गई जेफरी एपस्टीन की इस आलीशान संपत्ति की सजावट बेहद विचित्र थी-लाल, गुलाबी और नारंगी रंगों के परदे, रोशनी और वॉलपेपर के साथ जानवरों से जुड़ी डरावनी सजावट भी मिली.
घर में क्या-क्या मिला?
घर के एक हिस्से में भालू की खाल का कालीन, मृग के सींग, हाथी के बच्चे और गिद्ध के स्टफ्ड नमूने भी पाए गए. इन खुलासों के बाद फ्रांस में एपस्टीन से जुड़े मामलों की नई जांच शुरू हुई है, जिसमें मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग, भ्रष्टाचार और टैक्स धोखाधड़ी जैसे आरोपों की पड़ताल की जा रही है.
जांच में क्या-क्या सामने आया?
फ्रांस में एपस्टीन से जुड़े दो नए केस दर्ज किए गए हैं. एक जांच मानव तस्करी और यौन अपराधों पर केंद्रित है. दूसरी जांच मनी लॉन्ड्रिंग, भ्रष्टाचार और टैक्स फ्रॉड से जुड़े मामलों को देखेगी. बाल संरक्षण संगठनों की शिकायतों और सार्वजनिक दस्तावेजों के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी.
पेरिस फ्लैट को लेकर क्यों बढ़ी चिंता?
अभियोजकों का मानना है कि इस फ्लैट में कई गंभीर यौन अपराध हुए हो सकते हैं. अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों के बाद फ्रांस ने कार्रवाई तेज की. मामले के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की भी जांच की जा रही है.
बिल गेट्स ने क्यों मांगी माफी?
मशहूर उद्योगपति बिल गेट्स ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़े विवाद पर माफी मांगी है. उन्होंने कुबूल करते हुए कहा कि उनके दो रूसी महिलाओं से संबंध थे.