मेरी वाइफ को भी Skydive का अधिकार, लेकिन... Iran US Ceasefire पर बात करते हुए JD Vance ने क्यों किया पत्नी का जिक्र?

JD Vance ने Iran US Ceasefire पर अपनी पत्नी का स्काइडाइविंग उदाहरण देकर कहा कि अधिकार होना और उसका इस्तेमाल करना अलग-अलग बात है. अब उनके इस बयान की काफी चर्चा हो रही है.

ईरान सीजफायर पर JD Vance ने पत्नी के स्काइडाइव का दिया उदाहरण

(Image Source:  ANI/@GoldenAgeUnfold )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 9 April 2026 7:30 PM IST

अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने ईरान-अमेरिका सीज़फायर को समझाने के लिए अपनी पत्नी Usha Vance का उदाहरण दिया. वेंस ने कहा, “अधिकार होना और उसे इस्तेमाल करना दो अलग बातें हैं” और इसे समझाने के लिए उन्होंने स्काइडाइविंग का उदाहरण दिया. अमेरिका और Iran के बीच पांच हफ्तों से ज्यादा समय तक तनाव और हमलों के बाद दो हफ्ते के अस्थायी सीज़फायर पर सहमति बनी है.

Donald Trump ने शुरुआत से ही कहा था कि अमेरिका का लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है. इस बीच, International Atomic Energy Agency की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने हथियार स्तर के करीब यूरेनियम भंडार बढ़ा लिया था, जिससे तनाव और बढ़ गया.

पत्रकार के सवाल पर वेंस ने क्या कहा?

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में प्रेस से बातचीत के दौरान एक रिपोर्टर ने जेडी वेंस से पूछा कि क्या अमेरिका ईरान को नागरिक परमाणु कार्यक्रम के लिए यूरेनियम समृद्ध करने की अनुमति दे सकता है. इस पर वेंस ने कहा, अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की क्षमता रखे. ईरान को परमाणु ईंधन छोड़ना होगा. यही अमेरिका की बातचीत में प्रमुख मांग होगी

ईरान ने क्या मांग की?

ईरानी संसद के स्पीकर Mohammad Bagher Ghalibaf ने कहा कि उनके 10-पॉइंट प्रस्ताव में 'यूरेनियम समृद्ध करने का अधिकार' शामिल है. इस पर जेडी वेंस ने कहा, “मेरी पत्नी के पास स्काइडाइव करने का अधिकार है, लेकिन वह विमान से नहीं कूदती, क्योंकि हमने आपसी सहमति बनाई है कि वह ऐसा नहीं करेंगी.” वेंस ने आगे कहा कि अमेरिका इस बात पर ध्यान देगा कि ईरान क्या करता है, न कि वह क्या अधिकार होने का दावा करता है.

व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

The White House की प्रवक्ता Anna Kelly ने कहा कि बातचीत जारी है. अमेरिका मीडिया के जरिए बातचीत नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि ट्रंप का मानना है कि मौजूदा प्रस्ताव मध्य पूर्व में स्थायी शांति का रास्ता खोल सकता है.

ईरान और अमेरिका के बीच कहां होगी शांति वार्ता?

ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता होगी. व्हाइट हाउस के अनुसार जेडी वेंस अब Islamabad में शांति वार्ता का नेतृत्व करेंगे, जहां शनिवार से बातचीत शुरू होने वाली है.

Similar News