मिडिल ईस्ट में तबाही! रियाद में ड्रोन स्ट्राइक और ट्रंप की कड़ी चेतावनी; Israel-Iran जंग में भारतीयों को कितना हुआ नुकसान?
खाड़ी में तनाव चरम पर पहुंच गया है. मंगलावर सुबह रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ईरानी ड्रोन हमले हुए हैं. हमले में भले ही कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी देते हुए जल्द जवाबी कार्रवाई का संकेत दिया है. इसके साथ ही ईरान पूरे मिडिल ईस्ट में हमले कर रहा है, जिसमें कई भारतीयों की मौत हुई है और दर्जनों घायल हैं.
US-Iran-Israel War Update: सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार की सुबह बताया कि रियाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर दो ईरानी ड्रोन हमले किए गए, जिससे दूतावास में आग लग गई और काफी नुकसान हुआ है. इस हमले के दौरान किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है.
बता दें, इस ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिका की एंबेसी और मिलिट्री बेस को निशाना बना रहा है. आईआरजीसी (ईरानी सेना) ने साफ किया है कि वह अपने लीडर की मौत का बदला हर हाल में लेकर रहेगी. दूतावास पर हमला होने के बाद ट्रंप का भी बयान सामने आया है.
क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
हमले के तुरंत बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी की और कहा, “आप जल्द ही जान जाएंगे कि जवाबी कार्रवाई क्या होगी.” यह हमले उन मिसाइल और ड्रोन हमलों की श्रृंखला का हिस्सा हैं, जो खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हैं. ये हमले शनिवार (28 फरवरी) को अमेरिकी और इजराइली नेतृत्व वाले हमलों के जवाब में हुए हैं, जिन्होंने ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया था. यह जवाबी कार्रवाई अब लगातार चौथे दिन भी जारी है.
हमले के बाद, अमेरिकी दूतावास ने रियाद, जेद्दा और ढहरान में अमेरिकियों के लिए 'शेल्टर इन प्लेस' सलाह जारी की है. इसमें कहा गया कि अमेरिकी नागरिक दूतावास के पास न जाएँ और सुरक्षित रहें. सऊदी अधिकारियों ने अभी इस मामले को लेकर जानकारी नहीं दी है.
इजराइल और ईरान जंग में कितने भारतीयों की हुई मौतें?
ईरानी हमलों में कम से कम तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई है और लगभग 20 लोग घायल हुए हैं.
1. ओमान में दो कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों में तीन भारतीय मरे, जबकि 20 से अधिक घायल हुएय
2. एमकेडी व्योम पर एक भारतीय नागरिक मरा. हमले में मुख्य इंजन रूम में आग और विस्फोट हुआ था.
3. पलाउ-फ्लैग्ड तेल टैंकर Skylight के दो भारतीय चालक मारे गए. इस जहाज की कुल 21 सदस्यों की टीम में 16 भारतीय थे. तीन अन्य भारतीय घायल हुए.
4. LCT Alyh जहाज पर हुए हमले में एक और भारतीय गंभीर रूप से घायल हुआ.
यूएस-ईरान-इजराइल वॉर कैसे शुरू हुआ?
यूएस-ईरान-इजराइल वॉर की शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद हुई. इस हमले में ईरान के टॉप लीडर्स को निशाना बनाया गया था, जिसमें सुप्रीम लीडर आयतु्ल्लाह अली खामेनेई की भी मौत हो गई. इसके बाद ईरान ने जवाबी हमले शुरू किए और इजराइल समेत यूएस के अलग-अलद देशों में मौजूद बेस को निशाना बनाना शुरू कर दिया.