खाड़ी में हड़कंप! कुवैत ने गिराए ड्रोन, यूएई-कतर में धमाके, Israel-Iran जंग का तीसरा दिन; पढ़ें Top Updates

मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं और एक के बाद एक बड़े घटनाक्रम सामने आ रहे हैं. हवाई हमले, ड्रोन अटैक, बड़े नेताओं की मौत और कई देशों की सीधी प्रतिक्रिया ने तनाव को और गहरा कर दिया है. आइए जानते हैं इस पूरे संकट से जुड़े तीसरे दिन से बड़े अपडेट्स

Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 2 March 2026 12:43 PM IST

Israel-Iran War: 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर बमबारी की. इज़राइल ने इस अभियान को 'ऑपरेशन लायन’स रॉर' और अमेरिका ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' नाम दिया. पश्चिमी देशों ने इस हमले को बचाव में किया गया हमला करार दिया. यह कार्रवाई उस समय हुई जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता चल रही थी.

जवाब में ईरान ने इज़राइल की ओर मिसाइलें दागीं और फिर कतर, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन में मौजूद कई अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया, 1 मार्च को पुष्टि हुई कि हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई. इस जंग को शुरू हुए आज तीसरा दिन है. आइये जानते हैं क्या है इस युद्ध के अपडेट

Israel-Iran युद्ध का तीसरा दिन, क्या हैं बड़े अपडेट?

  • सऊदी न्यूज़ आउटलेट अल-हदाथ के अनुसार, लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर IDF की कार्रवाई के दौरान संगठन के संसदीय गुट के प्रमुख मोहम्मद राद की कथित तौर पर मौत हो गई.
  • सोमवार तड़के हिज़्बुल्लाह द्वारा सीमा पार मिसाइल और ड्रोन दागे जाने के बाद इज़राइल ने बेरूत पर कई हवाई हमले किए. इन हमलों में 10 लोगों की मौत हुई है.
  • एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के इस एक्शन का अमेरिका में विरोध हो रहा है. रिसर्च के मुताबिक केवल हर चार में से एक अमेरिकी उस हमले का समर्थन करता है जिसमें ईरान के नेता की मौत हुई.
  • एक इराकी शिया मिलिशिया ने बगदाद एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमला करने का दावा किया है.
  • दुबई, कतर और बहरीन में धकामों की आवाज़ सुनी गई है.
  • डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि यह जंग चार हफ्तों तक चलने वाली है.
  • एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यूएई, सऊदी अरब, इज़राइल और कतर के लिए सभी उड़ानें 2 मार्च 2026 को रात 11:59 बजे (IST) तक स्थगित कर दी गई हैं.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की और हमलों की निंदा करते हुए कहा कि भारत इन कठिन समय में यूएई के साथ खड़ा है.
  • कुवैत पर ईरान ने ड्रोन से महला करने की कोशिश की. ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अल-मंसूरी ने बताया कि ड्रोन को सलवा और हवाली क्षेत्रों के पास, कुवैत सिटी के नजदीक, तड़के निष्क्रिय कर दिया गया.
  • ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद हुए स्वतःस्फूर्त प्रदर्शनों के चलते सोमवार को कश्मीर में हाई-स्पीड मोबाइल इंटरनेट धीमा कर दिया गया. अधिकारियों ने इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम बताया.
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हमला करने का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी परमाणु हथियार न बना सके. उन्होंने दावा किया कि पहले के हमलों में तेहरान का परमाणु कार्यक्रम “पूरी तरह नष्ट” कर दिया गया था, लेकिन इस सप्ताह उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान इसे फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा है.

Similar News