ईरान के साथ सीजफायर के बाद लेबनान में इजरायल का कहर, अब तक 250 लोगों की मौत- पांच प्वाइंट्स में समझें
इजरायल ने लेबनान पर 7 अप्रैल को बड़े हवाई हमले किए, जिसमें 254 लोगों की मौत हो गई. यह हमला तब हुआ है, जब अमेरिका-ईरान के बीच 14 दिन का युद्धविराम घोषित किया गया है.
Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं. ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर के बाद Israel ने Lebanon के कई इलाकों पर बड़े हवाई हमले किए, जिनमें राजधानी Beirut भी शामिल है. इन हमलों में कम से कम 254 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1165 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.
इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने पहले ही साफ कर दिया था कि लेबनान किसी भी युद्धविराम का हिस्सा नहीं होगा. इसका मतलब है कि क्षेत्र में संघर्ष अभी जारी रह सकता है।
5 प्वाइंटर्स में समझें पूरा मामला
- कतर ने इजरायल द्वारा लेबनान में किए गए बड़े हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है. कतर के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि ये हमले 'खतरनाक तनाव बढ़ाने वाले कदम' हैं और United Nations Security Council के प्रस्ताव 1701 के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन हैं. कतर ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हुए कहा कि इजरायल को हमले रोकने के लिए मजबूर किया जाए, लेबनान की संप्रभुता का सम्मान किया जाए और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन पर जवाबदेही तय की जाए.
- इस बीच Benjamin Netanyahu ने Jerusalem में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि Iran पहले से ज्यादा कमजोर हो चुका है. उन्होंने United States और इजरायल के मजबूत रिश्तों की भी तारीफ की.
- अमेरिका और ईरान ने 14 दिन के लिए हमले रोकने पर सहमति जताई है. ईरान ने यह भी कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही होगी, लेकिन इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत से युद्ध खत्म होने की गारंटी नहीं है.
- Donald Trump द्वारा हमले रोकने की घोषणा के बाद तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई. ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गया. वैश्विक बाजारों में अस्थायी राहत देखी गई.
- लेबनान सिविल डिफेंस के अनुसार अलग-अलग इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. बेरुत में 92, बेरुत के दक्षिणी उपनगर में 61, Baalbek में 18, Hermel में 9, Nabatieh में 28, Aley District में 17, Sidon में 12 और Tyre में 17 लोगों की मौत हुई है.
इजरायल के हमलों पर क्या बोले हिजबुल्लाह?
हिजबुल्लाह ने इजरायल द्वारा लेबनान में किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है. हिजबुल्लाह ने इन हमलों को 'युद्ध अपराध' करार देते हुए आरोप लगाया कि इजरायल ने भीड़भाड़ वाले नागरिक इलाकों, बाजारों और दुकानों को निशाना बनाया है. जारी बयान में संगठन ने कहा कि ये हमले इजरायल की 'हताशा' को दर्शाते हैं, क्योंकि वह अलग-अलग मोर्चों पर अपने सैन्य उद्देश्यों को हासिल करने में विफल रहा है. हिजबुल्लाह ने चेतावनी दी कि इन हमलों से उसका 'प्रतिरोध और मुकाबला करने का संकल्प' और मजबूत होगा, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है.