Begin typing your search...

होर्मूज का Hero ईरान, बह गए Trump के अरमान! तेल टैंकरों से वसूली, Bitcoin में भुगतान और 'नो परमिशन-नो एंट्री'; शर्त में क्या-क्या?

ईरान ने होर्मूज पर Bitcoin टोल और सख्त जांच का प्लान बनाया है. जानिए कैसे इससे ग्लोबल तेल सप्लाई और शिपिंग पर असर पड़ सकता है.

होर्मूज का Hero ईरान, बह गए Trump के अरमान! तेल टैंकरों से वसूली, Bitcoin में भुगतान और नो परमिशन-नो एंट्री; शर्त में क्या-क्या?
X
( Image Source:  @warsurv-X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 8 April 2026 9:29 PM IST

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने दुनिया की सबसे अहम तेल सप्लाई लाइन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की रणनीति बना ली है. दो हफ्ते के नाजुक सीज़फायर के दौरान तेहरान ने एक ऐसा प्लान पेश किया है, जिसने ग्लोबल शिपिंग इंडस्ट्री और तेल बाजार में हलचल मचा दी है. इस योजना के तहत अब तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने के लिए क्रिप्टोकरेंसी में टोल देना होगा और कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा.

यह कदम सिर्फ एक आर्थिक फैसला नहीं बल्कि रणनीतिक दबाव बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. ईरान साफ कर चुका है कि वह इस अहम जलमार्ग से गुजरने वाले हर जहाज पर नजर रखना चाहता है, ताकि सीज़फायर के दौरान किसी भी तरह के हथियार ट्रांसफर को रोका जा सके. लेकिन इस सख्ती ने हालात को और ज्यादा विस्फोटक बना दिया है.

क्या है ईरान का नया टोल सिस्टम और क्यों मचा है हड़कंप?

ईरान ने प्रस्ताव दिया है कि हॉर्मुज से गुजरने वाले हर तेल टैंकर को पहले अपने कार्गो की जानकारी ईमेल के जरिए देनी होगी. इसके बाद प्रति बैरल लगभग 1 डॉलर का ट्रांजिट शुल्क तय किया जाएगा, जिसका भुगतान Bitcoin जैसी डिजिटल करेंसी में करना होगा.

ईरान के ऑयल, गैस और पेट्रोकेमिकल एक्सपोर्ट यूनियन के प्रवक्ता हमीद होसैनी ने कहा कि 'ईरान को यह निगरानी करनी होगी कि इस होर्मूज से क्या अंदर आ रहा है और क्या बाहर जा रहा है, ताकि इन दो हफ्तों का इस्तेमाल हथियारों के ट्रांसफर के लिए न हो सके.' आगे कहा कि 'हर चीज़ गुजर सकती है, लेकिन हर जहाज के लिए प्रक्रिया में समय लगेगा और ईरान को कोई जल्दी नहीं है.'

उन्होंने यह भी कहा कि 'जैसे ही ईमेल आता है और ईरान अपनी जांच पूरी कर लेता है, जहाजों को कुछ ही सेकंड दिए जाते हैं कि वे बिटकॉइन में भुगतान कर दें, ताकि उन पर प्रतिबंधों के कारण न तो उनका पता लगाया जा सके और न ही उन्हें जब्त किया जा सके.'

क्या हॉर्मुज से गुजरना अब खतरनाक हो गया है?

हालात इतने तनावपूर्ण हो चुके हैं कि जहाजों को खुलेआम चेतावनी दी जा रही है. एक रेडियो संदेश में कहा गया कि 'अगर कोई भी जहाज बिना अनुमति के गुजरने की कोशिश करेगा, तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा.' इस धमकी के बाद ज्यादातर शिपिंग कंपनियों ने अपने जहाज रोक दिए हैं. फिलहाल सिर्फ कुछ ही जहाज, जो ईरान से जुड़े हैं, इस रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे हैं.

सीज़फायर के बावजूद क्यों बढ़ रहा है तनाव?

हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी युद्धविराम हुआ है, लेकिन हॉर्मुज को लेकर दोनों के बीच टकराव बना हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने साफ कहा है कि सीज़फायर तभी टिकेगा जब- ईरान 'COMPLETE, IMMEDIATE, and SAFE OPENING of the Strait of Hormuz' सुनिश्चित करेगा. वहीं ईरान ने संकेत दिया है कि वह हॉर्मुज को पूरी तरह खोलने के बजाय “सुरक्षित मार्ग प्रोटोकॉल” लागू करेगा, जिसमें उसकी सेना की सीधी भूमिका होगी.

क्यों फंसी हुई हैं सैकड़ों जहाज और क्या है ‘कार पार्क’ जैसी स्थिति?

इस अनिश्चितता के कारण खाड़ी क्षेत्र में भारी जाम जैसी स्थिति बन गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 300 से 400 जहाज बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं. एक शिपिंग एक्सपर्ट ने इसे “कार पार्क” जैसी स्थिति बताया है. बड़ी कंपनियां जैसे Maersk भी फिलहाल इंतजार की रणनीति अपना रही हैं. उनका कहना है कि सीज़फायर के बावजूद अभी सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित नहीं है.

क्या वैश्विक तेल सप्लाई पर पड़ सकता है असर?

विश्लेषकों के मुताबिक, अगर हालात ऐसे ही रहे तो रोजाना सिर्फ 10 से 15 जहाज ही गुजर पाएंगे, जबकि सामान्य समय में यह आंकड़ा 135 के आसपास होता है. इससे तेल सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ सकता है और कीमतों में उछाल आ सकता है.

खाड़ी देशों के लिए क्यों है ‘रेड लाइन’?

सऊदी अरब, कतर और UAE जैसे देशों के लिए हॉर्मुज पर ईरान का नियंत्रण एक बड़ा खतरा माना जा रहा है. सऊदी के करीबी विश्लेषक अली शिहाबी ने कहा कि 'ईरान को होर्मूज पर किसी भी तरह का नियंत्रण देना एक ‘रेड लाइन’ होगा.

ईरान इजरायल युद्धडोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख