Iran-Israel-US War Day 9: रिफाइनरीज पर हमले, अरबों को प्यासा मारने का प्लान..क्या कंट्रोल से बाहर हो रही जंग? जानिए टॉप अपडेट्स

मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है. खामेनेई की मौत के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे के ठिकानों और ऑयल रिफाइनरीज पर लगातार हमले कर रहे हैं. इस संघर्ष में सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों लोगों की जान जा चुकी है. आइए जानते हैं इस जंग से जुड़े टॉप अपडेट्स.

( Image Source:  AI GENERATED IMAGE- SORA )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 8 March 2026 1:55 PM IST

Iran-Israel-US War Update: मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. पिछले शनिवार अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हवाई हमले किए, जिनमें 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और संघर्ष तेजी से बढ़ गया है. बीती रात इजराइल ने ईरान की ऑयल रिफाइनरीज पर हमला किया था. इसके जवाब में ईरान के आईआरजीसी ने इजराइल की रिफाइनरीज को निशाना बनाया था.

ईरान इजरायली शहरों और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है. वहीं इजरायल और अमेरिका भी लगातार ईरान के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं. इस वॉर में आम लोगों की जानें जा रही हैं. आइये जानते हैं जंग टॉप अपडेट्स

ईरान-इजराइल-यूएस वॉर टॉप अपडेट्स

  • अब तक इस युद्ध में ईरान में डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि इजरायल में भी एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए हैं. इस संघर्ष में कुछ अमेरिकी सैनिकों के भी मारे जाने की सूचना है. इसके अलावा खाड़ी के देशों में कुछ आम लोगों की भी मौतें हुई हैं.
  • इजरायल की सेना ने बताया कि उसने उन लड़ाकू विमानों को निशाना बनाकर हमला किया है, जिन्हें ईरान ने 1979 की क्रांति से पहले अमेरिका से खरीदा था.
  • संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसमें लोगों को घटना स्थलों की फोटो लेने या उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने से बचने की चेतावनी दी गई है.
  • एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के एक अस्पताल ने 22 ईरानी नाविकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी है. इन नाविकों को तब बचाया गया था जब उनका युद्धपोत डूब गया था और वे लाइफ राफ्ट में थे.
  • रविवार तड़के इजरायल ने दक्षिणी लेबनान और बेरूत में ताजा हवाई हमले किए, जिनमें लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई.
  • अमेरिकी और इजरायली सेनाओं ने शनिवार रात ईरान की राजधानी तेहरान और उसके आसपास स्थित पांच तेल प्रतिष्ठानों पर हमले किए. रिपोर्ट के मुताबिक हमलों में 21 लोगों की मौत हुई.
  • बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा कि ईरान के ड्रोन हमले में एक समुद्री जल को मीठा बनाने वाले संयंत्र को नुकसान पहुंचा है. यह हमला तब हुआ जब ईरान खाड़ी देशों के खिलाफ अपना हवाई अभियान जारी रखे हुए है.
  • इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान के हवाई क्षेत्र पर लगभग पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लिया है.
  • खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) ने बहरीन और कुवैत के खिलाफ ईरान के हालिया हमलों की निंदा की है. परिषद ने इन्हें खतरनाक आक्रामक कार्रवाई बताया है, जो पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा है.
  • अमेरिका के युद्ध सचिव हेगसेथ के हवाले से कहा गया है, "अगर आप अमेरिकियों को मारते हैं या दुनिया में कहीं भी अमेरिकियों को धमकी देते हैं, तो हम आपको बिना किसी माफी और बिना हिचकिचाहट के ढूंढ निकालेंगे और मार गिराएंगे."
  • अधिकारियों के अनुसार ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत कुवैत में तैनात एक न्यूयॉर्क पुलिस अधिकारी की मेडिकल इमरजेंसी के बाद मौत हो गई है.

Similar News