सुनहरे बालों वाली Swedish महिला और जेफरी एपस्टीन के घर गए थे अनिल अंबानी! खुलासे में क्या-क्या?
Epstein Files: जेफरी एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज़ों में भारत तक फैले उसके नेटवर्क का खुलासा हुआ है. रिकॉर्ड्स में अनिल अंबानी से निजी मैसेज, मुलाकातों की प्लानिंग और विवादित बातचीत सामने आई है.;
Jeffrey Epstein files Anil Ambani link
(Image Source: @ShaanUnfiltered- X )जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज़ों के नए खुलासों ने अब भारत तक हलचल मचा दी है. अमेरिका के न्याय विभाग (US Justice Department) द्वारा जारी हजारों पन्नों के रिकॉर्ड में यह सामने आया है कि कुख्यात फाइनेंसर और यौन तस्करी के आरोपी जेफरी एपस्टीन के संपर्क देश के बड़े से बड़े कारोबारी घराने का संबंध सामने आया है. इन दस्तावेज़ों में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के साथ एपस्टीन की प्राइवेट बातचीत का खुलासा हुआ है और मुलाकातों की योजना और बेहद आपत्तिजनक मैसेज शामिल हैं.
यह खुलासा ऐसे वक्त में सामने आया है जब दुनिया भर में एपस्टीन नेटवर्क को लेकर बड़ी जांच और बहस चल रही है. वॉल स्ट्रीट से लेकर वॉशिंगटन तक, प्रभावशाली लोगों से उसकी नजदीकियों पर सवाल उठ रहे हैं. अब इन दस्तावेज़ों से साफ है कि एपस्टीन का दायरा अमेरिका तक सीमित नहीं था, बल्कि उसका नेटवर्क भारत जैसे देशों तक फैला हुआ था.
एपस्टीन और अनिल अंबानी के बीच किस तरह का रिश्ता था?
US Justice Department के दस्तावेज़ों के मुताबिक, जेफरी एपस्टीन और अनिल अंबानी के बीच 2017 से 2019 तक लगातार बातचीत होती रही. दोनों के मैसेज में वैश्विक राजनीति, बिज़नेस, निजी मुलाकातें और महिलाओं को लेकर चर्चा शामिल थी. रिकॉर्ड बताते हैं कि एपस्टीन ने अंबानी परिवार से जुड़ी कई किताबें भी ऑर्डर की थीं, जिससे वह परिवार के बैकग्राउंड और आंतरिक विवादों को समझ सके.
महिलाओं को लेकर हुई बातचीत में क्या सामने आया?
मार्च 2017 के एक मैसेज में अनिल अंबानी ने लिखा, 'Who do u suggest' इसके जवाब में एपस्टीन ने कहा कि 'a tall swedish blonde woman , to make it fun to visit.' इस पर अंबानी का जवाब था, 'Arrange that' इसके अलावा एपस्टीन ने अंबानी से पूछा कि उनकी पसंद किस तरह की महिलाओं में है. इस पर अंबानी ने हॉलीवुड का ज़िक्र करते हुए लिखा कि Better taste myfriend. Our nxt movie is wth scarlett johansson.' एपस्टीन ने जवाब दिया कि 'मुझे खुशी है कि आपको ज्यादा उम्र की महिलाओं के बजाय युवा गोरी महिलाएं पसंद हैं.'
क्या दोनों की मुलाकातें भी हुई थीं?
दस्तावेज़ बताते हैं कि 2019 में अनिल अंबानी की न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान एपस्टीन ने उन्हें अपने मैनहैटन स्थित घर आने का न्योता दिया था. एपस्टीन ने लिखा था. और अगर कोई हो जिससे आप चुपचाप मिलना चाहें, तो मुझे बताइए. एपस्टीन के सहायकों ने पुष्टि की है कि दोनों की मुलाकात न्यूयॉर्क के अपर ईस्ट साइड स्थित एपस्टीन के घर पर हुई थी.
एपस्टीन ने अंबानी परिवार में इतनी दिलचस्पी क्यों दिखाई?
रिकॉर्ड के अनुसार, 2017 में एपस्टीन ने अंबानी परिवार पर आधारित डिजिटल किताबें मंगवाई थीं, जिनमें Ambani & Sons और Storms in the Sea Wind: Ambani Vs Ambani शामिल हैं. माना जा रहा है कि वह धीरूभाई अंबानी की विरासत और मुकेश-अनिल अंबानी के बीच हुए कारोबारी विवाद को समझना चाहता था.
मुकेश और अनिल अंबानी की बैकग्राउंड क्या है?
धीरूभाई अंबानी के निधन (2002) के बाद दोनों भाइयों में कारोबारी साम्राज्य को लेकर विवाद हुआ और अंततः बंटवारा हुआ.
अनिल अंबानी- रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन, इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर सेक्टर में सक्रिय.
मुकेश अंबानी- रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन, तेल, टेलीकॉम, रिटेल और मीडिया में दिग्गज.
जहां मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने, वहीं अनिल अंबानी की आर्थिक स्थिति बीते दशक में तेजी से कमजोर हुई.
अनिल अंबानी किन कानूनी मुश्किलों में घिरे हैं?
2019 में अनिल अंबानी जेल जाने से बाल-बाल बचे थे, जब मुकेश अंबानी ने आखिरी वक्त में 80 मिलियन डॉलर का भुगतान किया. अब हाल ही में भारत के सुप्रीम कोर्ट ने 400 अरब रुपये के कथित बैंक लोन फ्रॉड मामले में जांच एजेंसियों को तेजी लाने का निर्देश दिया है. दस्तावेज़ बताते हैं कि एपस्टीन सिर्फ अंबानी ही नहीं, बल्कि दीपक चोपड़ा, टॉम प्रिट्जकर और पीटर थिएल जैसे नामों से भी संपर्क में था. दीपक चोपड़ा ने अंबानी को लेकर एपस्टीन से कहा था कि 'बहुत अमीर, बहुत ज्यादा सुर्खियों में रहने की चाह रखने वाला, और सेलिब्रिटी होने को लेकर बेहद सजग.” अनिल अंबानी के प्रतिनिधि ने इन खुलासों पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.