मौत का लाइव VIDEO! एक झटके में 23 लोगों की चली गई जान; बांग्लादेश के ढाका में कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ईद मनाकर लौट रहे यात्रियों से भरी एक बस पद्मा नदी में जा गिरी. इस भीषण हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

Bangladesh bus accident

(Image Source:  X/ @ilyasilukhan )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 26 March 2026 8:13 AM IST

बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ईद मनाकर लौट रहे यात्रियों से भरी एक बस पद्मा नदी में जा गिरी. इस भीषण हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है.

हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोग बिना देर किए राहत कार्य में जुट गए, वहीं प्रशासन ने भी तेजी दिखाते हुए बचाव अभियान शुरू कर दिया. सेना, पुलिस, अग्निशमन सेवा और तटरक्षक बल की टीमें मिलकर नदी में लापता लोगों की तलाश कर रही हैं. इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कैसे हुआ यह भीषण हादसा?

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार (25 मार्च) की शाम करीब 5:15 बजे हुआ. बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले के दौलतदिया टर्मिनल पर ईद मनाकर लौट रहे लोग बस में सवार होकर अपने घरों की ओर जा रहे थे. रास्ते में पद्मा नदी को पार करने के लिए बस को नाव पर चढ़ाया जा रहा था, तभी अचानक बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस संतुलन खोकर सीधे नदी में गिर गई.

बस के अंदर कितने शव?

हादसे के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आया और बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. खराब मौसम के बावजूद बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत कर क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला. बस के अंदर से 14 शव बरामद किए गए, जबकि गोताखोरों ने नदी से दो महिलाओं के शव भी निकाले. अधिकारियों का कहना है कि अभी कई लोग लापता हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है. गोताखोर लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

घटना की गंभीरता को देखते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने तुरंत अधिकारियों से संपर्क कर पूरी स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और मामले की जांच के आदेश दिए.

Similar News