क्या इजराइल में आने वाली है कोई आपदा? Tel Aviv में कौवों का झुंड दिखने से मची खलबली- जानिए मान्यता होश उड़ाने वाली
इजराइल की राजधानी तेल अवीव में बुधवार सुबह कौवों का झुंड नजर आया. लोग इसे 'आने वाली बुरी घटना का संकेत' मान रहे हैं. इजराइल में कौवों के झुंड के मंडराने को पुरानी मान्यताओं में किसी बड़ी आपदा या युद्ध से पहले का संकेत माना जाता है.
इजरायल की राजधानी Tel Aviv में अचानक बड़ी संख्या में कौवों का झुंड नजर आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कई यूजर्स हैरानी जताते हुए इसे किसी बड़ी घटना का संकेत बता रहे हैं. तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इजरायल का मौत का साया?
दरअसल, 28 फरवरी से Israel, United States और Iran के बीच बढ़ते तनाव और संघर्ष के बीच इस तरह की घटनाओं ने लोगों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं. कई लोग इस वायरल वीडियो को मौजूदा हालात से जोड़कर देख रहे हैं. आइए इस वायरल को लेकर किसने क्या कहा तो वहीं इससे जुड़ी हुई सभी मान्यताओं के बारे में भी जानते हैं.
कौवों के झुंड पर क्या बोले यूजर्स?
The pets only नाम के एक यूजर ने लिखा कि पक्षियों का हर झुंड बाइबिल का संकेत नहीं होता. कभी-कभी यह प्रकृति का अपना काम होता है. वैसे, यह बहुत ही खूबसूरत नजारा है. @hersilentmind_ नाम के एक यूजर ने लिखा कि, कौवे दिन-रात काम कर रहे हैं और लोग पहले से ही प्रलय की पटकथा लिख रहे हैं...चिंता मत करो, पक्षी भी कभी-कभी बैठकें करते हैं. तो वहीं ℂ𝕣𝕪𝕡𝕥𝕠𝔼𝕞𝕡𝕣𝕖𝕤𝕤 नाम के एक यूजर ने लिखा कि विनाश नजदीक है. @FrozenDenim नाम के एक यूजर ने लिखा कि लेकिन न तो पुराने नियम में और न ही नए नियम में कौवों के मंडराने के बारे में कुछ कहा गया है. आप किस धर्मग्रंथ का जिक्र कर रहे हैं?
AL-Hosni101 नाम के एक यूजर ने लिखा कि, ऐसा लगता है कि यह पवित्र भूमि को इज़राइल नामक अपशब्दों से मुक्त कराने की कोशिश कर रहा है. King of X नाम के एक यूजर ने लिखा कि 'चिंता मत करो. अल्लाह एक ज़ायोनिस्ट है. वायरल वीडियो पर यूजर दोनों तरफ की बात करें को कुछ लोग इसे अंधविश्वास से जोड़ रहे हैं तो कुछ लोग इसे मौसम के कारण बता रहे हैं वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये सब विनाश जल्द ही आने वाला है इस तरह के कई तरह की वायरल वीडियो पर चर्चा हो रही है. हालांकि अधिकतर यूजर्स का दावा कि ये शुभ संकेत नहीं है कुछ बड़ा होने वाला है.
कौवों का झुंड दिखना: क्या संकेत देता है? (FAQ)
1. क्या कौवों का झुंड दिखना हमेशा अपशकुन होता है?
नहीं. यह पूरी तरह स्थिति, समय और आपके दृष्टिकोण पर निर्भर करता है. अगर कौवे शोर मचा रहे हों- अशुभ संकेत माना जाता है. अगर शांत बैठे हों- शुभ संकेत भी हो सकता है.
2. कौवों का छत या आंगन में शोर मचाना क्या दर्शाता है?
यह आमतौर पर चेतावनी का संकेत माना जाता है. आने वाली कोई परेशानी, आर्थिक तंगी. घर में तनाव या विवाद
3. कब कौवों का झुंड शुभ संकेत देता है?
कुछ स्थितियों में यह अच्छा संकेत भी होता है- जैसे कि हरे-भरे पेड़ पर बैठे कौवे, पानी के पास दिखाई देना. इसका मतलब हो सकता है- धन लाभ. सुख-समृद्धि में वृद्धि. सकारात्मक बदलाव
4. आध्यात्मिक रूप से कौवों का झुंड क्या इशारा है?
कई परंपराओं में कौवों को पूर्वजों का संदेशवाहक माना जाता है. इसका संकेत हो सकता है. पूर्वजों का आशीर्वाद. कोई संदेश या चेतावनी, आध्यात्मिक जागरूकता
5. अचानक सैकड़ों कौवों का दिखना क्या दर्शाता है?
यह एक बड़े बदलाव या संकेत का प्रतीक माना जाता है. इसका मतलब हो सकता है- जीवन में बड़ा परिवर्तन आने वाला है. कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय आसपास की परिस्थितियों में बदलाव
6. यात्रा के दौरान कौवों का झुंड दिखे तो क्या होता है?
दो तरह के संकेत मिल सकते हैं- काम में सफलता या यात्रा में बाधा . यह इस बात पर निर्भर करता है कि कौवे शांत हैं या शोर कर रहे हैं.
(Disclaimer- इन मान्यताओं की पुष्टि स्टेट मिरर हिंदी नहीं करता है यह सोशल मीडिया और इंटरनेट पर आधारित मान्यताओं के मुताबिक है)