अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. उनकी पार्टी को कई अहम सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद अमेरिकी राजनीति में सत्ता के संतुलन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ प्रोफेसर अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, ट्रंप अब पहले की तरह मनमाने फैसले नहीं ले पाएंगे और उन्हें डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करना होगा. महंगाई, टैरिफ, ईरान युद्ध और H-1B वीजा नीति को लेकर नाराजगी भी चुनावी नतीजों की वजह बनी. भारतीय मूल के मतदाताओं की भूमिका भी अहम रही. अब सवाल है कि ट्रंप अपनी नीतियों में क्या बदलाव करेंगे?