पंजाब में आम आदमी पार्टी के भीतर मची सियासी हलचल ने भगवंत मान सरकार और पार्टी के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने के बाद अंदरूनी नाराजगी, टिकट बंटवारे और दिल्ली के बढ़ते दखल की चर्चा तेज हो गई है. आखिर क्यों पंजाब के नेता पार्टी से दूरी बना रहे हैं? क्या भगवंत मान सरकार पर दिल्ली का दबाव है? क्या नशे, गैंगस्टरवाद और विकास के मुद्दों पर सरकार से जनता नाराज है? जानिए आम आदमी पार्टी की टूट के पीछे की वजहें और पंजाब की बदलती सियासत का पूरा विश्लेषण.