पूर्व थल सेनाध्यक्ष एम एम नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद किताब छपने से पहले ही राष्ट्रीय बहस का केंद्र बन गई. इस विवाद ने किताब को जबरदस्त चर्चा दिला दी, भले ही उसके कंटेंट को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. मामले की सच्चाई जानने के लिए स्टेट मिरर हिंदी के एडिटर क्राइम इनवेस्टिगेशन संजीव चौहान ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल जसिंदर सिंह सोढ़ी से खास बातचीत की, जिसमें पूरे विवाद और उसके पीछे की राजनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.