Bharat Taxi को बिना कमीशन, ड्राइवरों की पूरी कमाई और सस्ती राइड के वादों के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन ग्राउंड टेस्ट में तस्वीर अलग दिखी. एक ही रूट पर किराए की तुलना में Ola सस्ता निकला, जबकि भारत टैक्सी का किराया ज्यादा था..कई ड्राइवरों ने राइड कैंसिल होने और कमाई को लेकर नाराजगी भी जताई. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या भारत टैक्सी वाकई गेम-चेंजर है या अभी जमीनी स्तर पर संघर्ष कर रही है.