अब भारत बनाएगा ‘एवरेस्ट पर उड़ने वाला’ हेलीकॉप्टर, पूरी दुनिया को होगा एक्सपोर्ट

India France H125 Helicopter Deal | Tata-Airbus Final Assembly Line PM Modi & Macron | Made in India
Edited By :  प्रवीण सिंह
Updated On :

17 फरवरी 2026 को कर्नाटक के वेमगल में भारत-फ्रांस रक्षा और एविएशन साझेदारी ने नया इतिहास रचा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश की पहली प्राइवेट हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन किया, जहां H-125 हेलिकॉप्टर का निर्माण होगा. यह यूनिट टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस के जॉइंट वेंचर के तहत बनी है. H-125 को हिमालय जैसे हाई-एल्टीट्यूड इलाकों में ऑपरेशन के लिए जाना जाता है और इसका उपयोग सैन्य, आपदा राहत, मेडिकल और रेस्क्यू मिशनों में किया जाएगा. भारत में बने इन हेलिकॉप्टरों की डिलीवरी 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है. यह परियोजना ‘मेक इन इंडिया’ से आगे बढ़कर ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ की दिशा में भारत की बड़ी छलांग मानी जा रही है.


Similar News