असम चुनाव में 'जिन्ना' की एंट्री! गोगोई के बयान से सियासी पारी हाई, आमने-सामने बीजेपी और कांग्रेस; क्या वोटों के ध्रुवीकरण की है तैयारी?

Assam Elections 2026 | Assam political news | Himanta Biswa Sarma statement | Naveen Jindal(Image Source:  X@Sheiikhabdulah )
By :  जीतेंद्र चौहान
Updated On : 20 Feb 2026 12:00 AM IST

असम में विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन सियासी माहौल अभी से गरम हो गया है. बयानबाज़ी में हिंदू-मुस्लिम और पाकिस्तान के संस्थापक Muhammad Ali Jinnah का नाम फिर चर्चा में आ गया है. मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पर विपक्ष आरोप लगा रहा है कि वे मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेता Gaurav Gogoi के जिन्ना संबंधी बयान से विवाद और बढ़ गया है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर वोटों के ध्रुवीकरण की राजनीति करने के आरोप लग रहे हैं. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, बयान और तीखे होने की संभावना जताई जा रही है. इस बारे में पूर्व बीजेपी नेता नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि कांग्रेस जिन्नावादी है. उसने देश को तोड़ने का काम किया है. गौरव गोगोई को पता है कि कांग्रेस न 3 में है न 13 में. कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है. कोई मतदान उनके पक्ष में वोट नहीं करेगा.


Similar News