JEE Advanced 2026 के लिए इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, क्वालिफिकेशन से लेकर एग्जाम डेट तक यहां जानें सबकुछ
JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख और परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें एप्लीकेशन की तारीख, योग्यता और एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारी पहले से जान लेना बेहद जरूरी है.
JEE Advanced 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन और एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे में जो छात्र IIT में एडमिशन का सपना देख रहे हैं, उन्हें अब अपनी तैयारी और तेज करनी होगी, क्योंकि एग्जाम प्रोसेस जल्द शुरू होने जा रहा है.
इस परीक्षा के जरिए देश के टॉप IIT संस्थानों में बीटेक और अन्य इंजीनियरिंग कोर्सेज में एडमिशन मिलता है. ऐसे में जो छात्र JEE Main 2026 में बेहतर रैंक हासिल करेंगे, वे JEE Advanced के लिए आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे, कैसे अप्लाई करना है और परीक्षा से जुड़ी जरूरी शर्तें क्या हैं.
कब से शुरू होंगे JEE Advanced 2026 के रजिस्ट्रेशन
JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस दो फेज़ में शुरू होगा-
- विदेशी छात्रों के लिए एप्लीकेशन 6 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे.
- भारतीय छात्रों के लिए 23 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे.
- कैंडिडेट्स 2 मई 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. इसके बाद एप्लीकेशन की विंडो बंद कर दी जाएगी, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर लें.
कहां और कैसे करें अप्लाई?
JEE Advanced 2026 के लिए अप्लाई केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है. इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा. एप्लीकेशन का प्रोसेस इस प्रकार है:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- JEE Advanced 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- JEE Main की डिटेल्स से लॉग इन करें.
- मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
- फॉर्म जमा करने के बाद उसकी एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेना चाहिए.
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?
JEE Advanced 2026 के एडमिट कार्ड 11 मई से 17 मई 2026 के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे.
परीक्षा एक ही दिन दो शिफ्ट में होस्ट की जाएगी:
पेपर 1: सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक
पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
दोनों पेपर देना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होता है.
क्वालिफिकेशन क्या है
JEE Advanced के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी पात्रता शर्तें पूरी करनी होती हैं.
1. JEE Main में रैंक
केवल वही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जो JEE Main 2026 के पेपर 1 (B.E./B.Tech) में टॉप 2,50,000 रैंक के भीतर आते हैं.
2. प्रयास की सीमा
एक छात्र JEE Advanced अधिकतम दो बार ही दे सकता है और ये कोशिश लगातार दो सालों में होने चाहिए.
3. 12वीं की योग्यता
उम्मीदवार ने पहली बार 2025 या 2026 में 12वीं पास की हो या परीक्षा दी हो. इसके साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित अनिवार्य टॉपिक होने चाहिए.
4. IIT में पहले एडमिशन न लिया हो
जो छात्र पहले किसी IIT में एडमिशन ले चुके हैं, वे इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते.
किस मोड में होगी परीक्षा?
JEE Advanced 2026 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा, जिससे देशभर के छात्रों को परीक्षा देने में सुविधा मिल सके. अगर आप IIT में दाखिले का सपना देख रहे हैं, तो समय पर आवेदन करना और परीक्षा की तैयारी को सही रणनीति के साथ जारी रखना बेहद जरूरी है.