लापता 'इच्छाधारी नागिन' का हुआ कमबैक! प्रेमी के साथ आया वीडियो- यूजर्स बोले- 'नागिन तो नाग के संपर्क में'

औरैया में ‘इच्छाधारी नागिन’ बताकर फैलाई गई अफवाह का सच सामने आ गया. लापता युवती ने प्रेमी संग शादी कर वीडियो जारी किया, अंधविश्वास खत्म. जिसके बाद वायरल वीडियो पर यूजर्स ने कहा कि, ये नागिन तो पहले ही नाग के संपर्क में थी.;

( Image Source:  @askrajeshsahu-X )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 13 Feb 2026 9:22 AM IST

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पिछले कई दिनों से जो 'नागिन' वाली कहानी लोगों को दहशत और हैरानी में डाल रही थी, उसका ऐसा खुलासा हुआ कि पूरा गांव सन्न रह गया. जिसे लोग दैवीय चमत्कार समझ रहे थे, वो निकला इश्क का मास्टर प्लान. बिस्तर पर केंचुल, सिंदूर और टूटी चूड़ियां…और लड़की गायब!

8 फरवरी की रात 20 साल की रीना अचानक घर से गायब हो गई. जब घरवाले कमरे में पहुंचे तो जो नजारा देखा, उससे रोंगटे खड़े हो गए . बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबी सांप की केंचुल पड़ी थी. साथ में सिंदूर, काला धागा और टूटी चूड़ियां ऐसे सजाकर रखी गई थीं, जैसे कोई फिल्मी सीन हो, ये देखते ही गांव में हल्ला मच गया.

गांव में बस एक ही बात गूंजने लगी. 'रीना नागिन बन गई! अफवाहों का तूफान और गांव में मचा अंधविश्वास का बवाल. देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई. लोग कहने लगे- 'केंचुल छोड़कर नागिन कहीं चली गई है.' कुछ ने इसे चमत्कार बताया, तो कुछ डर के मारे घरों में दुबक गए. पूरा माहौल रहस्यमय और सनसनीखेज हो गया.

जिस बात का डर था वहीं हुआ!

रीना के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई. लेकिन अजीतमल पुलिस को शुरुआत से ही मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा था और फिर… इंस्टाग्राम पर दो वीडियो सामने आते ही पूरी कहानी पलट गई! वीडियो में रीना अपने गांव के ही श्याम जी के साथ नजर आई. दोनों ने शादी कर ली थी. रीना ने खुद कहा कि 'हमने अपनी मर्जी से शादी की है. हमें और मेरे पति के घरवालों को परेशान न किया जाए.” बस, यहीं से ‘नागिन’ का रहस्य धड़ाम से जमीन पर आ गिरा.

केंचुल वाला मास्टर प्लान

जांच में सामने आया कि रीना और श्याम जी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. घरवाले उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे. तब रीना ने ऐसा प्लान बनाया कि लोग भटक जाएं. केंचुल, सिंदूर, टूटी चूड़ियां… सब एक स्क्रिप्ट की तरह सेट किया गया. ताकि घरवाले चमत्कार या अनहोनी में उलझे रहें और उसे भागने का पूरा समय मिल जाए. सच कहें तो ये आइडिया किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं था.

नागिन कांड पर क्या बोले यूजर्स?

Rajesh Sahu नाम के एक यूजर ने लिखा कि, गाइज, ये औरेया वाली वही नागिन हैं, जो अपने बिस्तर पर केंचुल उतारकर, चूड़ी और गले की माला रखकर चली गई थी. नागिन ने गांव के ही एक सतनाम नाम के लड़के से शादी कर ली है. कह रही, अगर इनके परिवार को कुछ होगा तो मेरे परिवार के लोग जिम्मेदार होंगे. सोचिए, किस स्तर के लोग हैं, जिन्होंने पाला, पढ़ाई-लिखाई करवाई, उसे ही अब विलेन बता रही. Kajal Singh (Kaju) नाम के एक यूजर ने लिखा कि, सुन्दर है नागिन तो, तो एक ने लिखा गजब का ड्रामा था.Harish Tiwari नाम के एक यूजर ने लिखा कि, ये नागिन पहले से ही नाग के संपर्क में थी.

Similar News