S@$ से संतुष्ट नहीं पत्नी, पति को देने चली तालाक; पोस्ट सामने आने से सोशल पर मचा बवाल

आगरा की रहने वाली एक महिला ने शादी के केवल एक साल बाद तलाक की मांग कर दी है. महिला का आरोप है कि उनके पति यौन संबंधों में उनकी कामवासना को संतुष्ट नहीं कर पा रहे हैं.;

Agra woman divorce

(Image Source:  AI: Sora )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

आगरा की रहने वाली एक महिला ने शादी के केवल एक साल बाद तलाक की मांग कर दी है. महिला का आरोप है कि उनके पति यौन संबंधों में उनकी कामवासना को संतुष्ट नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनके निजी जीवन में तनाव और असंतोष बढ़ गया है.

यह मामला न केवल व्यक्तिगत विवाद को उजागर करता है, बल्कि यौन स्वास्थ्य और पुरुषों में बढ़ते गुप्त रोगों पर भी सवाल उठाता है. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये पोस्ट सामने आई तो यूजर्स तरह-तरह की कमेंट करने लगे.

महिला का आरोप

महिला का कहना है कि शादी के दौरान और बाद में पति उनके यौन संबंधों को लेकर असंतुष्ट रहे, जिससे उनके भीतर की कामवासना पूरी तरह शांत नहीं हो पाई. उन्होंने कहा "हमारे बीच यह समस्या लगातार बढ़ रही थी, और बातचीत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पाया." इस कारण महिला ने तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और अपने निजी जीवन में संतुलन और स्वतंत्रता चाहती हैं.

सोशल पर मचा बवाल

जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आई वैसे ही यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे. इस पोस्ट को एक्स पर @Chitra_speak नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पोस्ट पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा कि 'मतलब एक साल तक पति संतुष्ट करता रहा अब क्या हो गया है. हमें तो ये महिला गलत बोल रही है.'

दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा कि 'कारण है की पत्नियां दूसरों के साथ सम्बन्ध बना रही या भाग जा रही है.' तीसरे यूजर ने लिखा 'इस बिमारी की क्या वजह हो सकती, ये भी तो हो सकता है कामवासना बड़ रही हो दूसरी तर सीमा तय है.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'आज कल लोग सेक्स के वारे में भी खुल कर बोलने लगे है.'

Similar News