Rajasthan Board Result 2026: 10वीं के साथ 8वीं और 5वीं का रिजल्ट जारी, स्टेप-बाय-स्टेप जानें कैसे करें चेक
राजस्थान बोर्ड ने 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें 10वीं के साथ 8वीं और 5वीं कक्षा के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं. छात्र अब आसानी से ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और आगे की पढ़ाई की तैयारी शुरू कर सकते हैं.
राजस्थान में छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. Rajasthan Board Result 2026 के तहत अब 10वीं के साथ-साथ 8वीं और 5वीं कक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है. यह परिणाम छात्रों के अगले शैक्षणिक पड़ाव के लिए बेहद अहम माना जाता है, इसलिए हर किसी की नजर इसी पर टिकी हुई थी.
रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. कुछ स्टेप्स फॉलो करके आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
कैसे करें रिजल्ट चेक?
- छात्र अपना RBSE 10वीं रिजल्ट दो आसान तरीकों से चेक कर सकते हैं. पहला तरीका है आधिकारिक वेबसाइट के जरिए. इसके लिए छात्रों को rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
- वहां होमपेज पर “RBSE 10th Result 2026” लिंक दिखाई देगा.
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
कैसा रहा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड (RBSE) की कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणामों का विश्लेषण करें तो पिछले कुछ वर्षों में सफलता दर काफी अच्छी रही है. आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि आमतौर पर 5वीं कक्षा का पास प्रतिशत 8वीं की तुलना में थोड़ा अधिक रहता है, जिससे छोटे छात्रों का प्रदर्शन अधिक मजबूत नजर आता है. यदि हाल के दो सालों के परिणामों पर नजर डालें, तो 2025 में कक्षा 5वीं का रिजल्ट 97.47% रहा था, जबकि 2024 में यह 97.06% था. वहीं कक्षा 8वीं की बात करें तो 2025 में पास प्रतिशत 96.66% दर्ज किया गया, जबकि 2024 में यह 97.06% रहा था. इन आंकड़ों से साफ है कि दोनों कक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन लगातार बेहतर बना हुआ है.
10 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 10 लाख छात्र-छात्राएं ने एग्जाम दिया था. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
रिजल्ट का छात्रों के भविष्य पर असर
कक्षा 10वीं का रिजल्ट छात्रों के करियर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण होता है. इसी के आधार पर छात्र आगे साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम का चयन करते हैं. ऐसे में रिजल्ट को लेकर छात्रों में तनाव और एक्साइटमेंट दोनों ही बनी रहती है. अब जब रिजल्ट जारी हो चुका है, तो छात्र बिना देरी किए अपना रिजल्ट चेक करें और आगे की पढ़ाई की योजना बनाना शुरू कर दें.