Rajasthan Board 10th Result Date: खत्म हुआ इंतजार, कल आएगा रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपने नंबर
Rajasthan Board 10th Result Date: पिछले कुछ दिनों से रिजल्ट की तारीख को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन हर बार तय तारीख पर नतीजे जारी नहीं हो पाए. अब बोर्ड ने आखिरकार रिजल्ट की नई तारीख तय कर दी है.
Rajasthan Board 10th Result Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब आखिरकार खत्म होने वाला है. लंबे समय से रिजल्ट डेट को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब बड़ी खबर सामने आई है कि बोर्ड कल परिणाम जारी करेगा. ऐसे में छात्रों और पेरेंट्स की धड़कनें तेज हो गई हैं, क्योंकि यह रिजल्ट आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है.
रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपने नंबर चेक कर सकेंगे. इसके लिए रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स की जरूरत होगी. हालांकि, रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से दिक्कत आ सकती है.
कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 10वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट 24 मार्च, मंगलवार को जारी किया जाएगा .हालांकि, रिजल्ट किस समय आएगा, इसकी अभी कोई पक्की जानकारी नहीं दी गई है. बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें, ताकि जैसे ही रिजल्ट जारी हो, उन्हें तुरंत इसकी जानकारी मिल सके.
कैसे करें रिजल्ट चेक?
आप ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, इस क्यूआर कोड को स्कैन कर भी रिजल्ट देख सकते हैं.
पहले भी टल चुकी है तारीख
रिजल्ट को लेकर पहले 20 मार्च की तारीख बताई गई थी, लेकिन उस दिन परिणाम जारी नहीं हुआ. इसके बाद 23 मार्च को भी रिजल्ट आने की उम्मीद जताई गई, मगर उस दिन भी छात्रों को इंतजार ही करना पड़ा. बार-बार तारीख बदलने की वजह से छात्र और उनके माता-पिता काफी परेशान और चिंतित हो गए.
कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
इस साल RBSE 10वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. परीक्षा 28 फरवरी को समाप्त हो गई थी, जिसके बाद से सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है. रिजल्ट में देरी के कारण छात्रों में बेचैनी और तनाव बढ़ गया है, क्योंकि यह उनके आगे की पढ़ाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है.
कब आएगा 12वीं का रिजल्ट?
10वीं के साथ-साथ 12वीं के छात्र भी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. इस साल 12वीं (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं. संभावना है कि 12वीं का परिणाम 31 मार्च तक जारी किया जा सकता है.