7 लाख के गहने पहन चारा लेने गई बुजुर्ग महिला, अगले दिन थैली में मिला धड़, पुलिस ने धर दबोचा आरोपी

नागौर जिले में 75 साल की बुजुर्ग महिला 7 लाख के गहने पहन चारा लेने घर से निकली और वापस नहीं लौटी. लापता होने के अगले ही दिन महिला का शव एक प्लास्टिक की थैली में मिला.

( Image Source:  AI SORA )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 21 March 2026 10:43 AM IST

राजस्थान के नागौर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सात लाख रुपये के गहने पहनकर चारा लेने गई बुजुर्ग महिला दो दिन बाद थैली में मृत मिली. हत्या कर महिला के सिर और पैट काट दिए गए थे. इस मामले में स्थानीय पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और इलाके में हड़कंप मच गया.

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना की गंभीरता और महिला की मौत के कारण पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है. 

चारे के लिए घर से निकली थी महिला

16 मार्च के दिन नाथी देवी घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटीं. शाम तक परिवार ने गांव और आस-पास के खेतों में उनकी खोज शुरू की, लेकिन रात तक कोई सुराग नहीं मिला. जहां 17 मार्च को पचरांडा गांव के पास झाड़ियों में एक प्लास्टिक की थैली पाई गई. जब इसे खोला गया, तो अंदर एक बुजुर्ग महिला का विकृत शव मिला. 

शव के पैर-सिर गायब

प्लास्टिक की थैली में शव देख हर कोई दंग रह गया, क्योंकि हत्या कर महिला के गला और पैर काटे गए थे. यानी सिर्फ धड़ था. इसके बाद गांववालों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी और फिर  फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और ड्रोन यूनिट मौके पर पहुंची.

पुलिस ने कैसे की आरोपी की पहचान?

जंगल में छानबीन के दौरान पुलिस को एक चप्पल मिली. इसके बाद पुलिस ने गांव के घरों की तलाशी ली, जहां एक घर में खून के धब्बे पाए गए. जहां फॉरेंसिक टीम ने खून की जांच की और फिर पता चला कि यही वह जगह है, जहां हत्या हुई थी. इसके अलावा, आरोपी की पहचान के लिए पुलिस ने घटना के समय आसपास 300 से अधिक मोबाइल नंबरों के कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा चेक किया. 

किसने की महिला की हत्या?

शव मिलने के तीन दिन बाद यानी 20 मार्च को पुलिस ने 38 साल मुकेश भारती को गिरफ्तार किया, जो मृतका का पड़ोसी था. उसके घर से चोरी किए गए गहनों के साथ-साथ हत्या में इस्तेमाल किए गई चीजें भी बरामद की. 

क्यों की महिला की हत्या?

पुलिस ने बताया कि नाथी देवी भूसा लेने के लिए मुकेश भारती के घर गई थी, जहां आरोपी ने उन पर हमला कर हत्या की और शव को टुकड़ों में काटकर तीन थैलों में पैक किया. इसके बाद उसने अपने वैगन गाड़ी से शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस घटना में और लोग भी शामिल थे.

Similar News