Chandigarh में BJP कार्यालय के बाहर ब्लास्ट, हैंडग्रेनेड फेंकने का LIVE VIDEO आया सामने; जांच में जुटी पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां

Chandigarh में Punjab BJP Office के बाहर धमाके की आवाज सुनाई दी. एक शख्स का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हैंडग्रेनेड फेंकता हुआ नजर आ रहा है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका

(Image Source:  x.com/Sachingupta )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 1 April 2026 10:23 PM IST

Chandigarh BJP Office Blast: केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दफ्तर के बाहर धमाके की आवाज सुनी गई है. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसएसपी Kanwardip Kaur के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके को सील कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, Sector 37 Chandigarh में स्थित पंजाब बीजेपी कार्यालय के बाहर शाम करीब 5 बजे तेज आवाज सुनाई दी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दफ्तर के बाहर स्कूटी में ब्लास्ट हुआ है. यह स्कूटी BJP दफ्तर में काम करने वाले हर्ष की है. ब्लास्ट से दीवारों पर गोली के छर्रो के निशान हैं. एक कार के शीशे भी टूटे हुए हैं.

ग्रेनेड फेंकने का वीडियो वायरल

बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाके से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में गमछा पहने एक शख्स को हैंडग्रेनेड का पिन निकालने और बीजेपी ऑफिस के बाहर फेंककर भागते हुए देखा जा सकता है.

एसएसपी कंवरदीप कौर ने क्या बताया?

एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया, शाम करीब 5 बजे धमाके जैसी आवाज की सूचना मिली, जिस पर 10 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंच गई. एक कच्चे विस्फोटक जैसी वस्तु फेंके जाने की आशंका है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. घटनास्थल पर Central Forensic Science Laboratory, National Investigation Agency और क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंचकर जांच में जुटी है.

बीजेपी नेता ने कही ये बात

पंजाब बीजेपी नेता Vineet Joshi ने बताया कि शाम करीब 5 बजे तेज आवाज सुनाई दी. उन्होंने कहा कि दीवार पर कुछ निशान दिखाई दिए हैं, लेकिन पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी. उन्होंने इसे चिंता का विषय बताते हुए कहा कि पार्टी कार्यालय के बाहर धमाके जैसी घटना गंभीर मामला है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह शरारत थी या किसी बड़ी साजिश की कोशिश.

Similar News