हार्ट फेलियर या दवा ओवरडोज? होटल में 56 साल का शख्स GF संग लड़ा रहा था इश्क, अचानक आ गई मौत

गुरुग्राम में 56 वर्षीय व्यक्ति की होटल के कमरे में अचानक मौत हो गई. हार्ट फेलियर की आशंका के बीच कमरे से मिली दवा की खाली स्ट्रिप ने जांच को नया मोड़ दे दिया है.

( Image Source:  Sora_ AI )
Edited By :  सागर द्विवेदी
Updated On :

हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाली खबर आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि 56 साल का एक व्यक्ति अपनी महिला मित्र के साथ होटल में रुका हुआ था और उसकी अचानक मौत हो गई जिसको लेकर शुरुआती जांच में कहा गया कि 'हार्ट फेलियर की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कमरे से सेक्सवर्धक दवाइयों का खाली रैपर मिलने के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया है.

हैरानी की बात यह है कि मृतक के बेटे की शादी 12 मार्च को तय थी और घर में जश्न का माहौल था. शादी की तैयारियों के बीच आई इस अचानक मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

होटल के कमरे में आखिर क्या हुआ?

जानकारी के मुताबिक, मृतक सोहना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था और एक लॉजिस्टिक कंपनी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था. वह अपनी स्कूल फ्रेंड के साथ बस स्टैंड के पास एक होटल में रुका हुआ था. महिला मित्र ने पुलिस को बताया कि अचानक व्यक्ति के सीने में तेज दर्द उठा. उसने तुरंत दर्द वाली जगह दबाकर राहत देने की कोशिश की, लेकिन हालत तेजी से बिगड़ती चली गई.

क्या ओवरडोज बना मौत की वजह?

पुलिस को होटल के कमरे से सेक्सवर्धक दवाइयों का खाली रैपर मिला है. इससे आशंका जताई जा रही है कि दवा की अधिक मात्रा लेने से हार्ट फेलियर हुआ हो सकता है. हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

चंद मिनटों में कैसे थम गई सांसें?

महिला के अनुसार, उसने तुरंत डॉक्टर और पुलिस को फोन किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में व्यक्ति की सांसें थम गईं. सेक्टर-14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर से मौत की पुष्टि हुई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा होगा.

क्या पुलिस को कोई संदिग्ध एंगल मिला?

पुलिस होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है. फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है. अधिकारी के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम में किसी बाहरी चोट या आपराधिक कारण के संकेत नहीं मिले हैं. जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अचानक मातम पसर गया है. परिवार को इस घटना ने पूरी तरह तोड़ दिया है. बेटे की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन अब पूरा परिवार गहरे सदमे में है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा. फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच जारी है.

Similar News