Nitish Kumar राज्यसभा पहुंचे, अब कौन बनेगा Bihar का नया CM? रेस में कई नाम शामिल; जानें क्या बोले Tejashwi Yadav
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है. सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं के नाम रेस में शामिल हैं. वहीं, तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार को बीजेपी के दबाव में हटाया गया.
नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से हिली बिहार की राजनीति
Who Will Be Next Bihar CM After Nitish Kumar? बिहार के सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. उन्हें सभापति और उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan ने शपथ दिलाई. इस दौरान जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण और अर्जुन राम मेघवाल समेत कई नेता मौजूद रहे.
नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद बिहार का सियासी पारा हाई हो गया. नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. NDA अब 14 अप्रैल को बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर सकता है. कई नेता सीएम बनने की रेस में शामिल हैं.
कौन हो सकते हैं बिहार के नए मुख्यमंत्री?
1. सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary)
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है. कोइरी जाति से आने वाले सम्राट चौधरी पिछड़े वर्ग की राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं. 2023 में उन्हें बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष और 2024 में NDA सरकार बनने के बाद डिप्टी सीएम बनाया गया. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जातीय समीकरणों के लिहाज से भी सम्राट चौधरी मजबूत दावेदार हैं.
2. दिलीप जायसवाल (Dilip Kumar Jaiswal)
दिलीप जायसवाल भी मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हैं. वर्तमान में वे बिहार सरकार में उद्योग और सड़क निर्माण मंत्री हैं. उनकी पार्टी संगठन में मजबूत पकड़ है.
3. नित्यानंद राय (Nityanand Rai)
नित्यानंद राय (Nityanand Rai) भी बड़े दावेदारों में माने जा रहे हैं. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके नित्यानंद राय की पिछड़े वर्गों में अच्छी पकड़ है. साथ ही उन्हें Amit Shah का करीबी माना जाता है.
4. संजीव चौरसिया (Sanjeev Chaurasia)
संजीव चौरसिया भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं. वे ब्राह्मण समुदाय में मजबूत पकड़ रखते हैं और EBC समीकरण में भी फिट बैठते हैं.
5. प्रेम कुमार (Prem Kumar)
प्रेम कुमार (Prem Kumar) भी सीएम रेस में शामिल हैं. EBC समुदाय से आने वाले प्रेम कुमार को शिक्षित और संतुलित नेता माना जाता है, जो उनके पक्ष में जा सकता है.
क्या दिल्ली से तय होगा मुख्यमंत्री?
पार्टी सूत्रों के मुताबिक नया मुख्यमंत्री विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा, लेकिन अंतिम फैसला दिल्ली नेतृत्व करेगा. इस बारे में राजस्थान का उदाहरण दिया जा रहा है, जहां पहली बार विधायक बने नेता को मुख्यमंत्री बना दिया गया था.
JDU ने क्या मांग की?
Janata Dal United (JDU) के सूत्रों के मुताबिक पार्टी नई सरकार में 'उचित हिस्सेदारी' की मांग करेगी. साथ ही नीतीश कुमार के बेटे Nishant Kumar को डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी चर्चा तेज है.
तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार को बीजेपी के दबाव में राज्यसभा भेजा गया है.
- तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान NDA नेताओं ने 25-30 साल तक नीतीश कुमार के नेतृत्व की बात कही थी, लेकिन अब अचानक बदलाव किया जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर बदलाव करना था तो चुनाव से पहले क्यों नहीं बताया गया.
- तेजस्वी ने बेरोजगारी, पलायन और विकास के मुद्दों पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि सरकार जनता के मुद्दों से ज्यादा सत्ता बचाने में लगी है और बिहार की हालत लगातार खराब होती जा रही है.
- TRE-4 भर्ती को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले भी सुझाव दिए गए थे लेकिन सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को बिहार से ज्यादा कुर्सी की चिंता है.
- नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता ने जनादेश कुछ और दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री कोई और बनाया जा रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीतीश कुमार को कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से असहज स्थिति का सामना करना पड़ा.
तेजस्वी यादव की सैलरी विवाद पर सरकार ने क्या जवाब दिया?
तेजस्वी यादव ने पहले दावा किया था कि उन्हें सैलरी नहीं मिली है. सरकार के मुताबिक, 15 नवंबर 2025 से 2 दिसंबर 2025 तक का वेतन 18 मार्च 2026 को पास हुआ. दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक का वेतन 10 अप्रैल 2026 को जमा हुआ. सुबह 11:28 बजे इसे मंजूरी मिल गई. अब तेजस्वी यादव का बकाया वेतन पूरी तरह पास हो चुका है.