असम फतह की तैयारी! 14 फरवरी को PM मोदी किस मैजिक का करेंगे इस्तेमाल, 100 सीटों का टारगेट कैसे हासिल करेगी BJP?

असम विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने 100 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है. पीएम मोदी और अमित शाह के दौरे से संगठन और चुनावी रणनीति को मजबूती दी जाएगी.;

( Image Source:  ANI )
By :  धीरेंद्र कुमार मिश्रा
Updated On : 3 Feb 2026 5:27 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर आक्रामक रणनीति अपनाते हुए 100 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है. यह लक्ष्य राज्य में पार्टी की मजबूत स्थिति और सत्ता में वापसी के भरोसे का प्रतीक या ओवर कॉन्फिडेंस भी हो सकता है.

14 फरवरी को गुवाहाटी में पीएम 1 लाख कार्यकर्ताओं को देंगे मंत्र

BJP की चुनावी तैयारी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को गुवाहाटी पहुंचेंगे. यहां वह पूरे असम से आए करीब एक लाख बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं की विशाल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. इसे पार्टी की जमीनी ताकत दिखाने वाला बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है.

 21 फरवरी को अमित शाह करेंगे संगठन और चुनाव तैयारी की समीक्षा

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 फरवरी को असम का दौरा करेंगे. इस दौरान वह पार्टी की संगठनात्मक बैठकों, चुनावी तैयारियों की समीक्षा और रणनीति को धार देने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे.

 BJP का संगठन, सुशासन और विकास पर फोकस

पार्टी नेताओं के मुताबिक पीएम मोदी और अमित शाह के दौरे से कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा. BJP असम में विकास, सुशासन और मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क को चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाने की तैयारी में है.

हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सत्ता बचाने की चुनौती

असम में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में BJP कांग्रेस के खिलाफ सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है. पार्टी का मानना है कि केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज को लेकर वह मजबूत स्थिति में है.

 शिक्षा पर बड़ा दांव: 760 करोड़ की परियोजनाएं

चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कामरूप (मेट्रो) जिले के सोनापुर में NESIDS, PM-DevINE और RIDF योजनाओं के तहत बने 67 अत्याधुनिक स्कूल भवनों का उद्घाटन किया. इसके साथ ही 61 नए स्कूलों की आधारशिला भी रखी.

 1,318 स्कूलों की नई इमारत में बदलाव का दावा

सरकारी प्रेस रिलीज के मुताबिक इन परियोजनाओं में 760 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है. मुख्यमंत्री हिमंत ने इसे असम की शिक्षा व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी दिन बताया और कहा कि राज्यभर में 1,318 स्कूलों के लिए नई इमारतों का निर्माण शुरू किया गया है.

Similar News