कौन हैं नवनीत धालीवाल? T20 WC 2026 से बाहर हुई टीम तो ले लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास
T20 World Cup 2026 से कनाडा की टीम बाहर हो चुकी है. वहीं टीम के बाहर होने के बाद पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया.
Navneet Dhaliwal
(Image Source: X/ @T20WorldCup, @ESPNcricinfo )Who Is Navneet Dhaliwal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू होने वाले हैं. जहां 8 टीमें सुपर-8 के लिए पक्की हो चुकी है तो वहीं कुछ टीमों का सफर अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खत्म हो चुका है. जिनमें से एक है कनाडा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा ने 4 मुकाबले खेले और सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
वहीं कनाडा के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया. नवनीत धालीवाल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेला, लेकिन इस मैच में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में नवनीत बिना खाता खोले आउट हो गए थे.
कौन हैं नवनीत धालीवाल?
नवनीत धालीवाल का जन्म 10 अक्तूबर 1988 को भारत के चंडीगढ़ में हुआ था. 18 अगस्त 2019 को नवनीत ने कनाडा की नेशनल क्रिकेट टीम के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इसके अलावा साल 2024 में उन्होंने वनडे में डेब्यू किया था. नवनीत कनाडा के स्टार ऑलराउंडर रहे हैं.
कैसा रहा T20 WC 2026 में प्रदर्शन?
नवनीत धालीवाल के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 कुछ खास नहीं रहा है. पहले मैच में जरूर उनके बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी. इसके बाद वे लगातार फ्लॉप साबित हुए. इस टूर्नामेंट में नवनीत के बल्ले से चार मैचों में 108 रन निकले. जिसमें 64, 34, 10 और शून्य की पारियां निकली.
कैसा रहा नवनीत का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर?
नवनीत धालीवाल ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 17 वनडे और 49 टी20 मैच खेले थे. 17 वनडे मैचों में बल्लेबाजी करते हुए नवनीत ने 456 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले थे. इसके अलावा 49 टी20 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए नवनीत ने 1305 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले हैं.