IPL इतिहास में किन गेंदबाजों के सामने Virat Kohli ने बनाए सबसे ज्यादा रन? एक ले चुका संन्यास
विराट कोहली का भी इस बार नया अंदाज देखने को मिल सकता है. आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज कोहली पर फैंस की सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं. वहीं आज हम आपको बताने वाले हैं कि आईपीएल इतिहास में विराट कोहली ने किन गेंदबाजों के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं?
virat kohli
(Image Source: X/ @KohliSensation )IPL 2026, Virat Kohli: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. फैंस के बीच अभी से नए सीजन का क्रेज देखने को मिल रहा है, क्योंकि विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और एमएस धोनी से जैसे दिग्गज मैदान पर उतरने वाले हैं. पहला मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. आरसीबी ने पिछले सीजन पहली बार खिताब को अपने नाम किया था. जिससे उनके ऊपर से कहीं न कहीं वो ट्रॉफी जीतने वाला प्रेशर तो कम हुआ होगा जो पिछले 18 सालों से था.
विराट कोहली का भी इस बार नया अंदाज देखने को मिल सकता है. आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज कोहली पर फैंस की सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं. वहीं आज हम आपको बताने वाले हैं कि आईपीएल इतिहास में विराट कोहली ने किन गेंदबाजों के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं?
किन 2 गेंदबाजों के खिलाफ बनाए ज्यादा रन?
1. आर अश्विन
विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में दिग्गज ऑलराउंडर आर अश्विन के सामने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. कोहली ने अश्विन के सामने 181 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 121.5 का रहा है. जबकि औसत 181.0, अश्विन अब आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं तो वहीं कोहली नए सीजन में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.
2. रवींद्र जडेजा
अश्विन के अलावा दूसरे नंबर पर नाम आता है स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का. जडेजा के खिलाफ विराट कोहली ने 179 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 111.9 का रहा है, जबकि औसत 59.7, जडेजा इस बार सीएसके नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे.
पिछले सीजन कैस था कोहली का प्रदर्शन?
आईपीएल 2025 में विराट का प्रदर्शन कमाल का रहा था, उन्होंने 15 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले थे, जिसमें कोहली का हाई स्कोर नाबाद 73 रनों का रहा था. अब एक बार फिर से टीम और फैंस को कोहली से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.