उस्मान तारिक को लेकर सवाल पूछे जाने पर क्यों भड़क गए पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा? मीडिया को जमकर सुनाया

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पाकिस्तान के गेंदबाज उस्मान तारिक का विवादित एक्शन चर्चा का केंद्र बन गया है. कप्तान सलमान अली आगा ने बार-बार सवाल पूछे जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि खिलाड़ी को क्लीन चिट मिल चुकी है.;

IND vs PAK से पहले ‘तारिक’ पर बवाल, सवालों से झल्लाए पाक कप्तान सलमान आगा

(Image Source:  ANI/Jiohotstar )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 14 Feb 2026 10:31 PM IST

Salman Ali Agha Reaction on Usman Tariq Bowling Controversy: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अलग ही मुद्दा छाया रहा- तेज गेंदबाज उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन. कप्तान सलमान अली आगा से जब बार-बार उसी पर सवाल पूछे गए तो वे साफ तौर पर नाराज दिखे. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि मीडिया ने ही उस्मान को बड़ा मुद्दा बना दिया है, जबकि टीम के लिए सभी खिलाड़ी बराबर हैं. उस्मान पिछले कुछ महीनों से शानदार गेंदबाजी कर रहा है.

दरअसल, उस्मान तारिक का अनोखा एक्शन और गेंद डालने से पहले लंबा ठहराव लगातार चर्चा में है. उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान संदिग्ध एक्शन के लिए दो बार रिपोर्ट किया गया था, लेकिन जांच के बाद उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है. कप्तान ने भी यही कहा कि उन्होंने ICC के सभी नियमों का पालन किया है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह वैध हैं.

रविचंद्रन अश्विन ने उस्मान तारिक पर क्या कहा?

इस बीच भारत के अनुभवी स्पिनर Ravichandran Ashwin ने मजेदार सुझाव दिया कि अगर गेंदबाज डिलीवरी से पहले रुकता है तो बल्लेबाज क्रीज छोड़ सकता है, जिससे अंपायर के लिए मुश्किल स्थिति बन सकती है. वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान Sarfaraz Ahmed का मानना है कि तारिक के लंबे पॉज के कारण बल्लेबाज गेंद पढ़ नहीं पाते और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

भारत-पाक मुकाबले में सबसे बड़ा फोकस किस पर है?

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले जहां आमतौर पर दोनों देशों के तनाव और इतिहास की चर्चा होती है, इस बार पूरा फोकस उस्मान तारिक के एक्शन पर आ गया है. अब देखना होगा कि मैच में उनका यह अनोखा अंदाज पाकिस्तान के लिए तुरुप का इक्का साबित होता है या भारत इसे काउंटर कर पाता है.

Similar News