आरंभ है प्रचंड! टीम इंडिया ने जीत के साथ किया T20 World Cup 2026 का आगाज, सूर्या ब्रिगेड के खिलाफ USA से कहां हो गई चूक?

टीम इंडिया ने पहले मैच में USA को 29 रनों से हराकर T20 World Cup 2026 का शानदार आगाज किया है. कप्तान सूर्या की फिफ्टी के बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया.;

( Image Source:  BCCI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 7 Feb 2026 11:02 PM IST

T20 World Cup 2026 IND Vs USA Match Highlights: भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का शानदार आगाज किया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद फिफ्टी शामिल है. वहीं, 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की पूरी टीम 8 विकेट के नुकसान पर महज 132 रन ही बना पाई. 

भारत की तरफ से सूर्या ने 49 गेंदों में 84 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 10 चौके लगाए. उनके अलावा, ईशान किशन ने 20, अभिषेक शर्मा ने 0, तिलक वर्मा ने 25, शिवम दुबे ने 0, रिंकू सिंह ने 6, हार्दिक पांड्या ने 5, अक्षर पटेल ने 14 और अर्शदीप सिंह ने 4 रन बाए.

अर्धशतक बनाने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते सूर्यकुमार यादव

 

USA की तरफ से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

USA की तरफ से सबसे ज्यादा रन संजय कृष्णमूर्ति ने 31 गेंद पर 37 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 1 चौका शामिल है. उनके अलावा, मिलिंद कुमार ने 34 रन बनाए, जबकि कप्तान मोनांक पटेल और हरमीत सिंह अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

 

मोहम्मद सिराज विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ियों के साथ खुशियां मनाते हुए

मोहम्मद सिराज ने चटकाए 3 विकेट

मोहम्मद सिराज  ने 3 विकेट चटकाए, जबकि अक्षर पटेल को 2 विकेट मिले. वहीं, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला.

USA से कहां गलती हो गई?

भारतीय टीम पर एक समय USA की टीम भारी पड़ गई थी. पावरप्ले में टीम इंडिया ने 46 रन पर ही ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शिवम दुबे के विकेट खो दी थी. रनरेट भी काफी स्लो हो गई थी. सवाल यह भी उठने लगे थे कि भारत पूरे ओवर बैटिंग कर पाता भी है या नहीं... लेकिन यहां से सूर्यकुमार यादव ने अपने होम ग्राउंड पर शानदार बैटिंग का प्रदर्शन किया और अंत तक टिके रहे. उन्हें आउट न कर पाना यूएसए के गेंदबाजों को भारी पड़ गया. शैडली वान शाल्कविक ने शानदार गेंदबाजी जरूर की, लेकिन अन्य गेंदबाजों का सहयोग उन्हें नहीं मिला.  उनकी टीम के बल्लेबाजों ने भी उन्हें निराश किया. 

 

शैडली वान शाल्कविक

यूएसए ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर ही 13 रन पर अपना तीसरा विकेट खो दिया. यहां से टीम दबाव में आ गई. बल्लेबाजों ने संभलकर खेलना शुरू किया, जिससे रनरेट भी बढ़ता चला गया और मुकाबला यूएसए की पकड़ से दूर हो गया. संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजने और मिलिंद कुमार ही 30 से ज्यादा रन बना पाए. अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए. 

Similar News