T20 WC 2026: कोलंबो में संकट के 'बादल', तो क्या इस वजह से रद्द हो जाएगा IND vs PAK मैच?

T20 World Cup 2026 में एकबार फिर से भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. जिसके चलते मुकाबला रद्द भी हो सकता है.;

IND vs PAK

(Image Source:  X/ @kapildevtamkr )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

T20 World Cup 2026, IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. हालांकि इस मैच को लेकर काफी ड्रामा देखने को मिल चुका है. पाकिस्तान ने इस वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच खेलने से मना कर दिया था.

जिसके बाद लंबी बातचीत और आईसीसी की फटकार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने ही फैसले पर यूटर्न लिया और टीम इंडिया के साथ मैच खेलने पर सहमति जताई. वहीं दूसरी तरफ अब एकबार फिर से भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. जिसके चलते मुकाबला रद्द भी हो सकता है.

क्यों रद्द हो सकता है IND vs PAK मैच?

दरअसल 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान मैच रद्द होने की वजह बारिश बन सकती है. दरअसल एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 12 से 14 फरवरी तक कोलंबो में भारी बारिश के आसार है.

इसके अलावा 15 फरवरी को भी बारिश देखने को मिल सकती है, ऐसे में अगर मैच वाले दिन बारिश होती है तो फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है. अगर बारिश के चलते मैच रद्द कर दिया जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया जाएगा.

कितने मैच जीत चुकी है पाकिस्तान?

पाकिस्तान की टीम ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 2 मुकाबले खेले हैं. पाक टीम ने पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के साथ खेला था, जिसमें टीम को जीत हासिल हुई थी. वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान ने यूएसए को हराया. पाकिस्तान अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी है, जिसके चलते टीम के 4 अंक हो गए हैं. अब पाकिस्तान के सामने 15 फरवरी को टीम इंडिया के रूप में बड़ी चुनौती होगी.

पिछले टी20 वर्ल्ड कप से लेकर एशिया कप 2025 तक में पाकिस्तान को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब टीम इंडिया भी 15 फरवरी को पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजय अभियान रोकने के इरादे से उतरेगी.

Similar News