'Highest Score' से लेकर पाक के खिलाफ सबसे बड़ी जीत तक, IND vs PAK मैच में बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड
T20 World Cup 2026 में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मैच में 5 खास रिकॉर्ड बने. इस मैच में टीम इंडिया का एकतरफा दबदबा देखने को मिला.;
IND vs PAK Match Record
(Image Source: X/ @CricCrazyJohns )T20 World Cup 2026, IND vs PAK: लंबे विवाद के बाद आखिरकार 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिला. मैच से पहले पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाजों की खूब बातें हो रही थी, लेकिन टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान के गेंदबाजों और बल्लेबाजों की एक न चली.
टीम इंडिया ने एकबार फिर से आईसीसी इवेंट में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इसके अलावा पाकिस्तान की टीम पर सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. वहीं भारत बनाम पाकिस्तान मैच 5 बड़े रिकॉर्ड भी बने.
IND vs PAK मैच में कौनसे बने 5 रिकॉर्ड
भारत की पाक पर सबसे बड़ी जीत
टीम इंडिया ने इस मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी. जो टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के ऊपर टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है.
2. भारत-पाक मैच का सबसे बड़ा स्कोर
टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया का ये भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सबसे बड़ा स्कोर है.
3. ICC इवेंट में लगातार 16वीं जीत
टीम इंडिया को आईसीसी इवेंट में आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर टी20 वर्ल्ड कप जैसे आईसीसी इवेंट में लगातार जीत रही है और ये टीम इंडिया की लगातार 16वीं जीत थी.
4. 12 साल में पाक की सबसे बड़ी हार
टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान को 12 साल के बाद इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान टीम को साल 2014 में 84 रनों से हराया था.
5. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान कभी 176 रन से ज्यादा का टारगेट चेज नहीं कर पाया है. आखिरी बार साल 2012 में पाक ने बांग्लादेश के खिलाफ 176 रन बनाए थे.