इतिहास रचने से चूकी नेपाल की टीम, लेकिन इंग्लैंड को दिन में दिखाए तारे; अंतिम ओवर ने पलट दिया गेम- किस गेंद में क्या हुआ?
नेपाल इतिहास रचने से चूक गया, उसे इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में महज 4 रन से हार का सामना करना पड़ा. सैम करन ने अंतिम ओवर में 10 रन नहीं बनने दिया.;
इंग्लैंड ने नेपाल को चार रन से हराया
(Image Source: JioHotstar )T20 World Cup 2026 England vs Nepal match highlights: टी-20 वर्ल्ड कप में आज बड़ा उलटफेर रहते-रहते रह गया. हाई थ्रिलर मुकाबले में नेपाल के खिलाफ इंग्लैंड को महज 4 रन से जीत मिली. नेपाल की बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों को दिन में में तारे दिखा दिए थे, लेकिन सैम करन के अंतिम ओवर ने मैच को इंग्लैंड के पक्ष में मोड़ दिया. उन्होंने अंतिम ओवर में 10 रन नहीं बनने दिया.
इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए, जिसके जवाब में नेपाल की टीम 6 विकेट पर 180 रन ही बना सकी और मुकाबला महज 4 रन से हार गई. नेपाल की ओर से लोकेश और दीपेंदर सिंह ऐरी ने शानदार प्रदर्शन किया.
सैम करन के अंतिम ओवर में क्या हुआ?
सैम करन के सामने अंतिम ओवर में स्ट्राइक पर खतरनाक दिख रहे लोकेश बाम थे. ऐसा लगा रहा था कि आज इस वर्ल्ड कप का पहला उलटफेर देखने को मिल सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. करन के इस ओवर में नेपाल के बल्लेबाज 2 सिंगल और एक डबल ही लेने में कामयाब हो पाए.
नेपाल के खिलाफ जीत के बाद ड्रेसिंग रूम लौटती इंग्लैंड की टीम
Sam Curran का अंतिम ओवर (20वां ओवर)
- पहली गेंद- यॉर्कर, कोई रन नहीं
- दूसरी गेंद- लो फुल टॉस, 1 रन
- तीसरी गेंद- यॉर्कर, 1 रन
- चौथी गेंद- यॉर्कर, 2 रन
- पांचवीं गेंद- यॉर्कर, कोई रन नहीं
- छठी गेंद- लो फुल टॉस, 1 रन
जैकब बेथेल ने बनाए सबसे ज्यादा रन
इंग्लैंड की ओर से जैकब बैथेल ने 55, कप्तान हैरी ब्रूक ने 53 और जोस बटलर ने 26 रन बनाए. वहीं, विल जैक्स 39 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा, फिल साल्ट 1, टॉम बैंटन 2, सैम करन 2 और जोफ्रा आर्चर ने 1 रन बनाए. नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 2-2, जबकि शेर मल्ला और नंदन यादव ने 2-2 विकेट लिए.
नेपाल क्रिकेट टीम के फैंस
विल जैक्स चुने गए 'प्लेयर ऑफ द मैच'
विल जैक्स को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने अंतिम ओवरों में 18 गेंद में 4 छक्के और 1 चौका लगाते हुए 39 रन बनाए. साथ ही, 2 ओवर में 17 रन देकर कुशल भुर्तेल का बेशकीमती विकेट भी चटकाया.
नेपाल की ओर से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 29 गेंद में 44 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 1 छक्का और 6 चौका शामिल है. उनके अलावा, कुशल भुर्तेल ने 29, आसिफ शेख ने 7, कप्तान रोहित पौडेल ने 39, आरिफ शेख ने 10 और गुलशन झा ने 1 रन बनाए. लोकश बाम 20 गेंद में 2 छक्के और 4 चौके लगाते हुए नाबाद 39 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से लियम डॉसन ने 2, जबकि ल्यूक वुड, जोफ्रा ऑर्चर, विल जैक्स और सैम करन ने 1-1 विकेट लिए.