अभिषेक शर्मा बनने चले थे बाबर आजम, लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश में हुए आउट; 18 गेंद पर बनाए महज 15 रन

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम का स्ट्राइक रेट फिर से सुर्खियों में रहा. उन्होंने नीदलैंड के खिलाफ 18 गेंद में महज 15 रन बनाए, जिसमें केवल एक चौका शामिल रहा.;

( Image Source:  jiohotstar )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 7 Feb 2026 2:56 PM IST

T20 World Cup 2026 PAK vs NED: टी-20 वर्ल्ड कप का आज से आगाज हो गया. पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है. इस मैच में नीदरलैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर हासिल कर लिया.  हालांकि, बाबर आजम (Babar Azam) एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. वे सस्ते में पवेलियन लौट गए.

बाबर आजम 149 रन के रनचेज़ को संभालकर गहराई तक ले जा सकते थे, लेकिन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया. ऐसा लगा जैसे वे अभिषेक शर्मा बनने की कोशिश कर रहे हों. उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड गेंद पर आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद की उड़ान को पूरी तरह पढ़ नहीं पाए.

क्य नीदरलैंड के पक्ष में झुका मैच?

नतीजा ये हुआ कि बल्ले से मिसटाइम शॉट निकला और गेंद हवा में दाईं ओर गई, जहां लॉन्ग-ऑफ पर मौजूद काइल क्लेन ने तेजी से दाईं तरफ दौड़ लगाई और शानदार कैच पकड़ा. इस एक विकेट के साथ ही पाकिस्तान की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई. कुछ ही ओवरों में स्कोर 98/2 से 114/7 हो गया और मैच अचानक नीदरलैंड के पक्ष में झुक गया. हालांकि, इसके बाद फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में Logan van Beek की 6 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौका लगाते हुए कुल 24 रन बटोरे. यहीं से मैच पाकिस्तान के पक्ष में फिर से आ गया. अशरफ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 11 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाए.

बाबर आज़म  T20 WC 2024 (T20Is) के बाद

  • इनिंग्स: 17
  • रन: 375
  • एवरेज: 26.78
  • SR: 118.7
  • 50s: 3

पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नीदरलैंड की तरफ से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स न सबसे ज्यादा 37 रन बनाए. इसके अलावा, माइकल लेविट 24, मैक्स ओडाउड 5, बास डी लीडे 30, कोलिन एकरमैन ने 20 , आर्यन दत्त ने 13 और लोगन वान बीक बिना खाता खोले आउट हुए. पूरी टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई. सलमान मिर्जा ने 3, जबकि मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सैम अयूब को 2-2 विकेट मिले. वहीं, शाहीन अफरीदी ने 1 विकेट लिया.   

Similar News