PBKS की जीत कप्तान श्रेयस अय्यर पर पड़ी भारी! BCCI ने लिया बड़ा एक्शन

पंजाब किंग्स ने भले ही गुजरात को हराया हो लेकिन उनके कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक्शन लिया है. जिसके चलते अय्यर को भारी नुकसान झेलना पड़ा है.

मैच के दौरान श्रेयस अय्यर

(Image Source:  X/ @Jot_855, @Sunil011234 )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

IPL 2026, PBKS vs GT: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को चौथआ मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में पंजाब किंग्स ने भले ही गुजरात को हराया हो लेकिन उनके कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक्शन लिया है.

जिसके चलते अय्यर को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. दरअसल मैच के दौरान पंजाब किंग्स को आईपीएल के नियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जिसके चलते कप्तान श्रेयस अय्यर को ये सजा मिली है.

श्रेयस अय्यर को क्यों मिली सजा?

दरअसल, मैच के दौरान टीम की एक गलती कप्तान पर भारी पड़ गई. स्लो ओवर रेट के कारण आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के तहत श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इस कार्रवाई के बाद वह आईपीएल 2026 सीजन में इस तरह की गलती करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं.

मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई. स्थिति यह थी कि आखिरी ओवर तय समय पर शुरू नहीं हो सका. इसके अलावा टीम फील्डिंग नियमों का भी सही पालन नहीं कर पाई. जहां पांच खिलाड़ियों को बाउंड्री पर होना चाहिए था, वहां केवल चार ही मौजूद थे. इस गलती के चलते मैच के दौरान ही टीम को पेनल्टी झेलनी पड़ी और बाद में स्लो ओवर रेट का जुर्माना भी लगा.

क्या पहले भी लग चुका है जुर्माना?

यह पहला मौका नहीं है जब श्रेयस अय्यर को इस तरह की गलती के लिए सजा मिली हो. पिछले आईपीएल सीजन में भी उन्हें स्लो ओवर रेट के कारण दो बार सजा मिली थी. पहली बार 12 लाख रुपये और दूसरी बार गलती दोहराने पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था.

आगे हुई ये गलती तो क्या?

अगर पंजाब किंग्स फिर से स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है, तो सजा और भी कड़ी हो सकती है. अगली बार टीम की मैच फीस काटी जा सकती है, जबकि कप्तान पर दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं तीन बार यह गलती होने पर कप्तान को एक मैच का बैन भी झेलना पड़ सकता है.

Similar News