IPL 2026: बैट पर बवाल, नियमों का उल्लंघन! ऐसा क्या हुआ PBKS vs GT के मैच में?

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में थोड़ा बवाल भी देखने को मिला. ये बवाल गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी के दौरान देखने को मिला था, जब राहुल तेवतिया बल्लेबाजी करने मैदान पर आए थे.

राहुल तेवतिया के बैट पर बवाल

(Image Source:  X/ @StarSportsIndia )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

IPL 2026: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया. वहीं मैच में थोड़ा बवाल भी देखने को मिला. ये बवाल गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी के दौरान देखने को मिला था, जब राहुल तेवतिया बल्लेबाजी करने मैदान पर आए थे.

वहीं अंपायर ने राहुल तेवतिया को बल्लेबाजी करने से रोक दिया था, जिसका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि आईपीएल में ऐसा पहली बार देखने को नहीं मिला है. 

मैच के दौरान क्या हुआ?

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में राहुल तेवतिया बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे. इसी दौरान ऑन-फील्ड अंपायर को उनके बैट को लेकर शक हुआ. नियमों के अनुसार, बैट का आकार और मोटाई तय मानकों के भीतर होना जरूरी है. अंपायर ने तुरंत तेवतिया को रोका और उनके बैट की जांच की. जांच के बाद पाया गया कि बैट तय मानकों के हिसाब से नहीं था, जिसके चलते उन्हें उसे बदलने के निर्देश दिए गए. इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए राहुल 11 रन ही बना पाए थे.

क्या कहते हैं नियम?

नियमों के मुताबिक, बल्ले की मौटाई 67mm और किनारे 40mm होने चाहिए. अगर बल्लेबाज का बैट इससे मौटा होता है तो अंपायर उसको तुरंत रोक सकता है. हालांकि इसको लेकर बल्लेबाज पर कोई एक्शन नहीं होता है बस उसे अपना बल्ला बदलना होता है.

कैसा रहा मैच का हाल?

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे. गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल ने 39 और जोस बटलर ने 38 रन बनाए थे. जिसके बाद पंजाब ने इस टारगेट को 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. पंजाब किंग्स की तरफ से कूपर कॉनली ने सबसे ज्यादा 72 रनों की नाबाद पारी खेली थी. जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Similar News