Sanju Samson T20I Stats: संजू सैमसन की फॉर्म एक बार भारतीय टीम के लिए बड़ा सिरदर्द बन गई है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद 10 मैचों में संजू सैमसन के बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतक निकले. वहीं, 6 बार वे दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. इससे उनकी निरंतरता यानी कंसिस्टेंसी पर सवाल खड़े हो गए हैं.

एशियन गेम्स के 2 मैचों में संजू सैमसन के बल्ले से महज 9 रन ही निकले. यही नहीं, जापान के खिलाफ इकलौते टी-20 मैच में भी वे महज 9 रन ही बना सके. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ भी वे फ्लॉप पहे. हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्होंने लगातार दो अर्धशतक जरूर लगाए.

एशियन गेम्स में संजू सैमसन का प्रदर्शन

एशियन गेम्स में संजू सैमसन फ्लॉप रहे. वे पहले मैच में 2 ,जबकि दूसरे मैच में 7 रन ही बना सके. 

 

 

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का प्रदर्शन

संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 5 मैचों में 321 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 80.25 और स्ट्राइक रेट 199.38 रहा. 

 

 

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद संजू सैमसन का प्रदर्शन

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद संजू सैमसन की निरंतरता में गिरावट आई है. वे 10 मैचों में केवल 2 अर्धशतक ही जड़ पाए हैं.

 संजू सैमसन का T20I में प्रदर्शन

संजू सैमसन ने 72 मैचों की 64 पारियों में 156.23 की स्ट्राइक रेट से 1003 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक और 3 शतक निकले.

 

 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में संजू सैमसन का प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज  में संजू सैमसन का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला.

 

 

2026 में अब तक कैसा रहा संजू सैमसन का प्रदर्शन?

संजू सैमसन ने 2026 में अब तक 20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 535 रन निकले हैं. इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए. 

 

कुल मिलाकर, संजू सैमसन का फॉर्म भारत की टेंशन बढ़ाने वाली है. टीम में पहले से ईशान किशन के रूप में तूफानी विकेट-कीपर बल्लेबाज मौजूद है. वैभव सूर्यवंशी भी प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट को यह सोचना पड़ेगा कि वे सैमसन को फिर से मौका देना चाहेंगे या फिर ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के साथ आगे बढ़ेंगे. अभिषेक शर्मा ने तो सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है.