Begin typing your search...

Mani Sundar से लेकर Vishwanadh और Namboori तक, भारत के लिए खेल रहे इन खिलाड़ियों को जानते हैं आप? Asian Games के फाइनल में भी दिखेंगे

भारतीय क्रिकेट फैन्स उस समय हैरान रह गए, जब श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में Mani Sundar, Vishwanadh और T.T.V. Namboori जैसे नाम स्कोर कार्ड में दिखाई दिए. आइए, जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में...

indian t20i cricket team
X

टीम इंडिया 

( Image Source:  BCCI )

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला 3 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा. भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 9.5 ओवर में महज 45 रन पर सिमट गई.

हालांकि, मैच के दौरान एक अजब नजारा देखने को भी मिला. भारतीय टीम के स्कोर कार्ड पर Mani Sundar, Vishwanadh और नंबूरी जैसे शब्द लिखे हुए मिले. इससे लोग कन्फ्यूजन में पड़ गए कि ये कौन से खिलाड़ी हैं, जो भारतीय टीम की ओर से खेल रहे हैं. इनका नाम तो पहले कभी नहीं सुना गया था.

कौन हैं Mani Sundar, Vishwanadh और Namboori?

दरअसल, Mani Sundar, Vishwanadh और Namboori भारतीय खिलाड़ी ही हैं. आप इन्हें भलीभांति जानते हैं. W.S. Mani Sundar वाशिंगटन सुंदर का, S. Vishwanadh संजू सैमसन का और T.T.V Namboori तिलक वर्मा का पूरा नाम है. एशियन गेम्स में खिलाड़ियों का पूरा नाम लिखा जाता है. यही वजह है कि स्कोर कार्ड पर इन नामों को देखकर कई लोग चौंक गए.

भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों का पूरा नाम

  • वैभव सूर्यवंशी- V. Sooryavanshi
  • अभिषेक शर्मा- A. Sharma
  • वाशिंगटन सुंदर- W.S. Mani Sundar
  • अक्षर पटेल- A. R Patel
  • शिवम दुबे- S.R. Dube
  • ईशान किशन- I. Kishan
  • रवि बिश्नोई- R. Bishnoi
  • तिलक वर्मा- T.T.V Namboori
  • जसप्रीत बुमराह- J.J.Bumrah
  • श्रेयस अय्यर- S.S Iyer

खिलाड़ियों का नाम इतना लंबा क्यों है?

दरअसल, संजू सैमसन के नाम में उनके पिता विश्वनाथ का भी नाम शामिल है. वहीं, तिलक वर्मा का पूरा नाम नंबूरी ठाकुर तिलक वर्मा है. उनके पिता का नाम Namboori Nagaraju है. वाशिंगटन सुंदर के नाम में भी उनके पिता का नाम 'मणि' शामिल है. इसके अलावा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर के नाम में भी पिता का नाम जोड़ा गया है.

अक्षर का पूरा नाम अक्षर राजेशभाई पटेल, बुमराह का पूरा नाम Jasprit Jasbirsingh Bumrah, शिवम दुबे का पूरा नाम शिवम राजेश दुबे और श्रेयस अय्यर का पूरा नाम श्रेयस संतोष अय्यर है. सभी के नाम में पिता का नाम बीच में शामिल है.

ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी

श्रीलंका के खिलाफ सेमी-फाइनल मुकाबले में ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 46 गेंद में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 38 रन बनाए. गेंदबाजी में बुमराह, अक्षर और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए. सुंदर को भी एक विकेट मिला.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख