Asian Games के सेमीफाइनल में श्रीलंका का ऐसा हाल, 50 रन तक नहीं बने, भारत का अब गोल्ड के लिए पाकिस्तान से मुकाबला, कहां और कब देखें मैच
भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब टीम इंडिया का फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला पाकिस्तान से होने वाला है.
Asian Games 2026 IND vs SL
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से हुआ. इस मैच में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में टीम इंडिया की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली. जिसके चलते श्रीलंका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 45 रनों पर सिमट गई.
ब गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश के साथ हुआ, जिसको पाकिस्तान ने 6 विकेट से अपने नाम करके फाइनल में जगह बनाई थी. दूसरी तरफ ब्रॉन्ज मेडल के लिए श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा.
कैसा रहा सेमीफाइनल मैच?
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 80 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के लगाए.
वहीं 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में महज 45 रनों पर ही ढेर हो गई. श्रीलंका की तरफ से 6 बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए. इसके अलावा एक ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाया. वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 2 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट, अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट और अभिषके शर्मा ने 0,5 ओवर में 2 विकेट हासिल किए.
कब, कहां देखें IND vs PAK फाइनल?
अब एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे कोरोकी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में शुरू होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर होगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर होगी, जहां आप मैच का मजा ले सकते हैं.




