IND vs PAK: किसी ने 1 तो किसी ने खेले 5 या 6 T20I मैच, पाकिस्तान के इन 11 खिलाड़ियों से होगा भारत का सामना; किसके हाथ लगेगा गोल्ड मेडल?
एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में टीम इंडिया का सामना 3 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होगा, जो भी टीम इस मैच को जीतेगी गोल्ड मेडल उसको ही मिलेगा. जहां एक तरफ भारत की अनुभवी टीम है तो वहीं दूसरी पाकिस्तान की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी ने जिन्होंने अब तक 10 मैच भी नहीं खेले.
Asian Games 2026 IND vs PAK
Asian Games 2026, IND vs PAK Final: एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी जगह बनाई है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है. अब 3 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए होगी, जो टीम जीतेगी उसके नाम गोल्ड मेडल होगा, जबकि हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल मिलेगा.
जहां एक तरफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में टी20 में अपना लोहा मनवाने वाले और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं तो वहीं पाकिस्तान के पास कम अनुभवी वाले खिलाड़ी है जिनमें से कुछ ने तो 10 मुकाबले भी अभी तक नहीं खेले हैं. अब देखने वाली बात होगी कि कौन किस पर भारी पड़ने वाला है? अभी तक इस एशियन गेम्स 2026 में दोनों ही टीमों को 1-1 ही मैच खेलने का मौका मिला है, क्योंकि बारिश के चलते दोनों टीमों का 1-1 मैच रद्द हो गया था.
किस पाक प्लेयर्स ने खेले कितने मैच?
1. साहिबजादा फरहान- 46 मैच
2. माज शदाकत- 1 मैच
3. उस्मान खान- 38 मैच
4. सैम अयूब- 67 मैच
5. हसन नवाज- 26 मैच
6. अब्दुल समद- 6 मैच
7. अराफत मिन्हास- 5 मैच
8. अहमद दानियाल- 3 मैच
9. मोहम्मद वसीम जूनियर- 35 मैच
10. अबरार अहमद- 39 मैच
11. सूफयान मौकिम- 20 मैच
ये सभी पाकिस्तानी प्लेयर्स सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश के सामने पाक की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे.
कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन?
साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज शदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफत, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम, अबरार अहमद और सूफयान मौकिम.
कौन जीतेगा गोल्ड मेडल?
आकंड़ों के मुताबिक टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. टी20 क्रिकेट की बात करें तो अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को महज 3 मैचों में ही जीत नसीब हुई है. इसके अलावा बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया का हमेशा दबदबा रहा है. आखिरी बार भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी, तब भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी थी. ऐसे में अब एकबार फिर से टीम इंडिया बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान को पटखनी देना चाहेगी.
कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.




