धर्म परिवर्तन, रिलेशनशिप और Samir Rizvi विवाद पर Yesha Sagar ने तोड़ी चुप्पी! 10 शब्दों की पोस्ट से दे दिया जवाब
समीर रिजवी और स्पोर्ट्स एंकर येशा सागर को लेकर सोशल मीडिया पर उठे धर्म परिवर्तन विवाद ने बीते दिनों खूब सुर्खियां बटोरीं. इस पूरे विवाद पर येशा सागर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट शेयर की है.
Samir Rizvi controversy Yesha Sagar
(Image Source: X/ @IMManu_18 )IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के युवा खिलाड़ी समीर रिजवी और स्पोर्ट्स एंकर येशा सागर को लेकर सोशल मीडिया पर उठे धर्म परिवर्तन विवाद ने बीते दिनों खूब सुर्खियां बटोरीं. एक वायरल पोस्ट के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आया, जिसमें दोनों के निजी संबंधों और कथित दबाव के गंभीर आरोप लगाए गए थे.
हालांकि अब इस पूरे विवाद पर येशा सागर ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट शेयर की है. येशा सागर की इस 10 शब्दों वाली पोस्ट ने यूजर्स का ध्यान खींचा है. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लोगों से अपील की कि वे इंटरनेट पर दिखाई देने वाली हर बात पर आंख बंद करके विश्वास न करें.
कैसे शुरू हुआ विवाद?
इस पूरे विवाद की शुरुआत खेल पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी के एक पोस्ट से हुई, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो गया. इस पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश का एक क्रिकेटर एक महिला एंकर के साथ रिश्ते में है और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है. हालांकि पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने जल्द ही कयास लगाते हुए समीर रिजवी और येशा सागर को इस मामले से जोड़ दिया.
अफवाहों ने कैसे पकड़ा जोर?
जैसे-जैसे यह मामला वायरल हुआ, कई यूजर्स ने बिना पुष्टि के इन दावों को सच मानते हुए शेयर करना शुरू कर दिया. कुछ पोस्ट्स में यह भी कहा गया कि क्रिकेटर ने कथित तौर पर सागर पर अपनी तस्वीरें हटाने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया. इन दावों ने सोशल मीडिया पर बहस और विवाद को और बढ़ा दिया, जिससे दोनों के नाम ट्रेंड करने लगे.
येशा सागर ने क्या लिखा?
इन आरोपों के बीच येशा सागर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा की. उन्होंने लिखा "इंटरनेट पर आप जो कुछ भी देखते या पढ़ते हैं, उस पर विश्वास न करें." उनका यह बयान सीधे तौर पर आरोपों को खारिज करता नजर आया, हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति या घटना का नाम नहीं लिया.
कौन हैं येशा सागर?
येशा सागर ने खेल और मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग और अभिनय से की, जहां उन्होंने कैमरे के सामने काम करने का अनुभव हासिल किया. बाद में वह क्रिकेट जगत में एक लोकप्रिय एंकर के रूप में उभरीं. उन्होंने ग्लोबल टी20 कनाडा, यूपी टी20 लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग जैसे बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी की है.
उनकी आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति और आकर्षक स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई है. येशा सागर एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर के रूप में भी जानी जाती हैं. वह अपने फॉलोअर्स के साथ नियमित रूप से स्वास्थ्य, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी टिप्स साझा करती रहती हैं.