कांग्रेस के वे 5 विधायक कौन हैं, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में की क्रॉस वोटिंग? जल्द भेजा जाएगा 'कारण बताओ' नोटिस

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 5 विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा है. बीके हरिप्रसाद ने उनके नाम उजागर कर शोकॉज नोटिस भेजने की बात कही है. पार्टी के अंदर इस मुद्दे पर विवाद और सियासी हलचल तेज हो गई है.

हरियाणा से जीते कांग्रेस उम्मीदवार करमवीर बौद्ध

(Image Source:  ANI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 18 March 2026 6:14 PM IST

Haryana Congress crisis, Rajya Sabha elections 2026 cross voting: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के भीतर मचा सियासी घमासान अब खुलकर सामने आ गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता B K Hariprasad ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन पांच विधायकों के नाम उजागर किए हैं, जिन पर क्रॉस वोटिंग का आरोप है.

बीके हरिप्रसाद ने बताया कि नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुनहाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल, सदौरा से रेणु बाला और विधायक जरनैल सिंह ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर वोट किया. उन्होंने साफ कहा कि इस मामले की जानकारी पार्टी की अनुशासन समिति को दे दी गई है और इन सभी विधायकों को जल्द ही शोकॉज नोटिस भेजा जाएगा.

क्रॉस वोटिंग का क्या हुआ असर?

  • दरअसल, Haryana में हुए राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के भीतर लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. पार्टी के कुछ विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे, जिससे नतीजों पर असर पड़ा.
  • इस बीच चार वोटों के रिजेक्ट होने की भी खबर सामने आई, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया.
  • इस पूरे मामले में विधायक गोकुल सेतिया का नाम भी सामने आया था, लेकिन उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे 'फेक न्यूज' बताया. इतना ही नहीं, वे Chandigarh स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और मांग की कि पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक किए जाएं और उनके खिलाफ कार्रवाई हो.
  • हालांकि बाद में वरिष्ठ कांग्रेस नेता Bhupinder Singh Hooda ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला. उन्होंने गोकुल सेतिया और मंजू चौधरी को समझाकर धरना खत्म कराया और दोनों को क्लीन चिट दे दी.
  • अब बीके हरिप्रसाद द्वारा नामों का खुलासा होने के बाद कांग्रेस में अनुशासनात्मक कार्रवाई तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.
  • माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए दोषी विधायकों पर कार्रवाई कर सकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

बता दें कि राज्यसभा चुनाव में हरियाणा से कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध और बीजेपी के संजय भाटिया को जीत मिली. वहीं, बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा.

Similar News