सिकंदर रजा का एक पोस्ट, और PCB ने PSL में हिस्सा लेने वाली टीमों के लिए जारी कर दी नई गाइडलाइंस; जानें पूरा मामला

सिकंदर रजा के एक पोस्ट के बाद PCB ने PSL की सभी टीमों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. अब खिलाड़ियों को परिवार से मिलने के लिए 24 घंटे पहले अनुमति लेनी होगी.

सिकंदर रजा

(Image Source:  x.com/Tehseenqasim )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 1 April 2026 6:47 PM IST

PSL 2026: Pakistan Cricket Board ने Pakistan Super League में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के बाद नई गाइडलाइंस जारी करते हुए सभी फ्रेंचाइज़ियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. बोर्ड ने साफ कहा है कि टीम होटल में खिलाड़ियों से मिलने को लेकर अब बिना अनुमति किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.  वहीं,  नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह मामला तब सामने आया जब Sikandar Raza, जो Lahore Qalandars की ओर से खेल रहे हैं, ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें टीम होटल में अपने परिवार से मिलने की अनुमति देने के लिए PCB का धन्यवाद. इस पोस्ट के बाद बोर्ड ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत नए निर्देश जारी कर दिए.

PCB ने  क्या कदम उठाया?

PCB ने सभी टीमों को भेजे गए आधिकारिक संदेश में कहा कि अब कोई भी खिलाड़ी या टीम अधिकारी बिना अनुमति अपने परिवार से टीम होटल में नहीं मिल सकता. इसके लिए कम से कम 24 घंटे पहले बोर्ड से अनुमति लेनी होगी. बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल खिलाड़ी की पत्नी, माता-पिता, भाई और बहन को ही मिलने की अनुमति दी जाएगी, वह भी बोर्ड की मंजूरी के बाद...

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक, मामला उस समय गंभीर हुआ, जब पिछले शनिवार देर रात Shaheen Shah Afridi और सिकंदर रज़ा के साथ सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ. बताया गया कि सिकंदर रज़ा के कमरे में देर रात चार मेहमान पाए गए थे, जिसे पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना.

पुलिस ने क्या कहा?

सीनियर पुलिस अधिकारियों ने PCB को साफ कहा कि अगर सभी फ्रेंचाइज़ियां सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन नहीं करेंगी, तो खिलाड़ियों और अधिकारियों को सुरक्षित माहौल देना मुश्किल हो जाएगा. इसके बाद PCB के सिक्योरिटी मैनेजर और एंटी-करप्शन हेड ने भी मामले पर चिंता जताई और Salman Naseer को इस बारे में जानकारी दी. अब PCB ने सभी टीमों को चेतावनी दी है कि भविष्य में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Similar News