PBKS vs GT 2026: कौन मारेगा बाज़ी- अय्यर की PBKS या गिल की GT? जानें पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड
आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला होने वाला है. ये मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मौके पर हम आपको हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट बताने वाले हैं. तो आइये जानते हैं.
PBKS vs GT, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है. टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में मंगलवार, 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला नई चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. मैच की स्ट्रीमिंग जियोस्टार नेटवर्क चैनलों और जियोहॉटस्टार ऐप व वेबसाइट पर किया जाएगा.
पंजाब किंग्स इस सीजन में एक ही टारगेट के साथ मैदान में उतरेगी- खिताब जीतना. पिछले सीजन में टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस बार टीम ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी.
वहीं गुजरात टाइटंस इस मुकाबले में मेहमान टीम के रूप में उतरेगी, लेकिन विरोधी टीमों को उनके ही घर में हराने का उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली यह टीम पिछले सीजन में एलिमिनेटर तक पहुंची थी, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा. हालांकि नए सीजन में टीम के पास फिर से फाइनल में पहुंचने और दूसरी बार खिताब जीतने का मौका है.
क्या कहती है पिच रिपोर्ट?
नई चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर अब तक खेले गए आईपीएल मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है. यहां 11 मैचों में से 6 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड क्या है?
Punjab Kings और Gujarat Titans के बीच मुकाबला अब तक काफी टक्कर का रहा है. दोनों टीमों ने IPL में 6 बार आमना-सामना किया है, जिसमें दोनों के खाते में 3-3 जीत हैं. यानी यह रिकॉर्ड बिल्कुल बराबरी का है. पिछली भिड़ंत (IPL 2025) में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए, जो उनका IPL में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. जवाब में गुजरात टाइटंस ने शानदार कोशिश की, लेकिन टीम 11 रन से पीछे रह गई थी.
अगर इस मैदान (मुल्लांपुर/नई चंडीगढ़) की बात करें, तो यहां पहले गुजरात टाइटंस पंजाब किंग्स को हरा चुकी है. उस मुकाबले में गुजरात ने 3 विकेट से करीबी जीत दर्ज की थी.
पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है?
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल
गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है?
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.