क्या धोनी ने छोड़ दिया नंबर-7? सोशल पर IPL 2026 से पहले नई जर्सी को लेकर की पोस्ट, हर कोई हैरान
आईपीएल 2026 में धोनी नए जर्सी नंबर के साथ मैदान पर उतरेंगे, जिसकी घोषणा उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए की है. उनकी इस पोस्ट ने फैंस के बीच काफी हलचल मचा दी है.
ms dhoni
(Image Source: X/ @CricketQuickBuz )MS Dhoni New Jersey Number: आईपीएल 2026 का सीजन कई बड़े बदलावों के साथ आने वाला है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस फैसले की हो रही है, वह है एमएस धोनी का. धोनी ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया है. करीब दो दशकों से उनकी पहचान बन चुकी 7 नंबर की जर्सी अब इतिहास बनने जा रही है.
माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 में धोनी नए जर्सी नंबर के साथ मैदान पर उतरेंगे, जिसकी घोषणा उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए की है. उनकी इस पोस्ट ने फैंस के बीच काफी हलचल मचा दी है.
किस नंबर की जर्सी पहनेंगे धोनी?
आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले एमएस धोनी ने फेसबुक पर एक रहस्यमयी वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी. इस वीडियो के जरिए उन्होंने साफ किया कि अब वह 7 नंबर की जगह 8 नंबर की जर्सी पहनेंगे. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा '7 नंबर हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा, लेकिन अब बदलाव का समय है.'
क्यों खास था नंबर 7?
धोनी के लिए 7 नंबर सिर्फ एक जर्सी नंबर नहीं, बल्कि एक पहचान और भावनात्मक जुड़ाव रहा है. उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका जन्म 7 जुलाई को हुआ था, इसलिए उन्होंने इस नंबर को चुना. समय के साथ यह नंबर एक ग्लोबल ब्रांड बन गया, जिसे धोनी ने अपने खेल के साथ-साथ बिजनेस वेंचर्स में भी इस्तेमाल किया.
क्या रिटायर हो चुकी नंबर-7 की जर्सी?
बीसीसीआई ने पहले ही धोनी के सम्मान में 7 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है. ऐसे में उनका यह फैसला और भी खास माना जा रहा है, क्योंकि अब यह नंबर भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक स्थायी हिस्सा बन चुका है. पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 तक रविंद्र जडेजा 8 नंबर की जर्सी पहनते थे, लेकिन उनके राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड होने के बाद यह नंबर खाली हो गया. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी इस नंबर के साथ अपनी नई पहचान बनाएंगे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.
आईपीएल 2008 से लेकर अब तक एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 7 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते आए हैं. लेकिन आईपीएल 2026 में वह येलो जर्सी में नए नंबर 8 के साथ नजर आ सकते हैं, जो उनके करियर का एक नया अध्याय साबित हो सकता है.