इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने Bumrah को क्यों बताया सबसे बेहतरीन गेंदबाज? कहा- वे Messi और Ronaldo जैसे हैं
Jasprit Bumrah ने अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाते हुए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज 40 विकेट पूरे किए. पूर्व इंग्लैंड कप्तान वॉन ने उन्हें 'सबसे बेहतरीन गेंदबाज' बताया और मेसी-रोनाल्डो के साथ तुलना की.
भारत के तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने 2026 ICC Men’s T20 World Cup के फाइनल में कमाल का प्रदर्शन कर दुनिया को आश्चर्य चकित कर दिया. अहमदाबाद में हुए मुकाबले में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बुमराह ने 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए. इसके साथ ही, वे नॉकआउट मैच में चार विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए. इस प्रदर्शन के साथ ही बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में 40 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट केवल 5.66 रही.
इंग्लैंड के पू्र्व कप्तान Michael Vaughan ने Stick to Cricket पॉडकास्ट में बुमराह की जमकर तारीफ की. वॉन ने कहा, “अगर आप बुमराह को इंग्लैंड की टीम में डाल दें, तो वे जीत जाएंगे. वह टीम पर उतना ही असर डाल सकते हैं, जितना कि लियोनेल मेसी या क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल में डालते हैं.”
ये भी पढ़ें :IPL 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, कब-कब मैदान में दिखेंगे धोनी-रोहित और कोहली?
बुमराह क्या अब तक के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं?
पूर्व इंग्लैंड बल्लेबाज Mark Butcher ने भी वॉन की बात से सहमति जताई. वॉन ने यह भी कहा कि 1985 से क्रिकेट देखने के अपने अनुभव के आधार पर वह बुमराह को अब तक का सबसे बेहतरीन गेंदबाज मानते हैं. हालांकि पूर्व इंग्लैंड कप्तान Alastair Cook ने टेस्ट क्रिकेट में बुमराह की परफॉर्मेंस पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि बुमराह टेस्ट में मैच जीतने वाला कोई आइकॉनिक स्पेल क्या देते हैं? इस पर वॉन ने जवाब दिया कि बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में भी बेहतरीन गेंदबाजी की है.
स्टैटिस्टिक्स भी बुमराह के पक्ष में हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 8 या उससे ज्यादा विकेट आठ बार लिए हैं, जिनमें से छह प्रदर्शन चुनौतीपूर्ण विदेशी दौरे में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में हुए. तीन बार इन प्रदर्शन के लिए उन्हें Player of the Match भी चुना गया. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि बुमराह आज दुनिया के सबसे बेहतरीन all-format तेज गेंदबाजों में से एक हैं, जो हर फॉर्मेट में टीम को जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं.