IPL 2027: LSG के किन गेंदबाजों की लेना चाहती है RR, किन खिलाड़ियों को लेकर चल रही ट्रेड डील; क्या यशस्वी को ऑफर होगी कप्तानी?
| राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में कुछ खिलाड़ियों को लेकर ट्रेड डील चल रही है, जिसको लेकर कुछ रिपोर्ट्स भी सामने आई है. जिसके मुताबिर राजस्थान को लखनऊ के एक ऐसे तेज गेंदबाज की जरूरत है जिसका प्रदर्शन पिछले सीजन अच्छा रहा हो.
RR vs LSG Trade
(Image Source: X/ @Cricketbuzz56 )आईपीएल 2027 से पहले कई टीमों में ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. हाल ही में हमने देखा कि चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 4 खिलाड़ियों की ट्रेड डील हुई. जिसमें खलील अहमद और नाथन एलिस सीएसके से हैदराबाद में चले गए तो वहीं लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स हैदराबाद से सीएसके में आ गए हैं. वहीं अब क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भी 3 से 4 खिलाड़ियों को लेकर ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान की टीम लखनऊ के एक तेज गेंदबाज को अपने साथ जोड़ना चाहती है, जिसने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. इस संभावित ट्रेड में लखनऊ सुपर जायंट्स का एक स्पिन गेंदबाज भी शामिल हो सकता है.
क्या है राजस्थान की प्लानिंग?
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स की नजर लखनऊ सुपर जायंट्स के एक ऐसे तेज गेंदबाज पर है, जिसने पिछले आईपीएल सीजन में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था. राजस्थान मैनेजमेंट उसे अपनी टीम में शामिल करना चाहता है. इसके बदले राजस्थान अपने कुछ खिलाड़ियों को लखनऊ के साथ ट्रेड कर सकता है. इनमें एक बल्लेबाज और एक ऑलराउंडर का नाम शामिल होने की चर्चा है. हालांकि, अभी तक किसी भी खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है.
क्या है LSG की प्लानिंग?
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था. टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी बल्लेबाजी रही. इसके उलट, गेंदबाजी विभाग में उसके पास कई अच्छे तेज गेंदबाज मौजूद थे. यही वजह है कि लखनऊ अपनी गेंदबाजी यूनिट के किसी खिलाड़ी को ट्रेड करने के लिए तैयार हो सकती है. टीम का मकसद एक ऐसे बल्लेबाज को शामिल करना है, जो उसकी बल्लेबाजी को मजबूती दे सके.
पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के पास तेज गेंदबाजों की अच्छी टीम थी. इसमें प्रिंस यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, एनरिक नोर्त्जे, आकाश सिंह और अर्जुन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी शामिल थे. इस गेंदबाजी यूनिट की अगुवाई अनुभवी मोहम्मद शमी कर रहे थे. आंकड़ों पर नजर डालें तो लखनऊ के तेज गेंदबाजों का औसत 10 टीमों में सातवें स्थान पर था, लेकिन इकॉनमी रेट के मामले में टीम सबसे आगे रही.
कौन होगा LSG कप्तान?
पिछले सीजन तक ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन अब पंत फिर से दिल्ली कैपिटल्स में आ गए हैं और उनकी जगह कुलदीप यादव दिल्ली से लखनऊ में आए हैं. वहीं अब सवाल ये है कि आईपीएल 2027 में एलएसजी का कप्तान कौन होगा? जिसको लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अगर राजस्थान और लखनऊ के बीच कोई ट्रेड होता है, तो लखनऊ सुपर जायंट्स यशस्वी जायसवाल को कप्तानी की पेशकश कर सकता है.
क्या है रिटेन करने की आखिरी तारीख?
आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की समय सीमा 17 नवंबर है. यानी फ्रेंचाइजी के पास अपने फैसले लेने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है. अगर राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह ट्रेड होता है, तो दोनों टीमों के टीम संयोजन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में अगले कुछ दिनों में इस डील को लेकर आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है.