Who is Mukul Choudhary: कौन हैं मुकुल चौधरी? IPL डेब्यू मैच में पहली 2 गेंद पर जड़े चौके
Mukul Choudhary ने आज LSG की ओर से खेलते हुए DC के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया. उन्होंने डेब्यू मैच की पहली दो गेंद पर लगातार चौके जड़े.
मुकुल चौधरी ने किया आईपीएल डेब्यू
(Image Source: X/LucknowIPL )Lucknow Super Giants Vs Delhi Capitals, Who is Mukul Choudhary: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. कप्तान अक्षर पटेल का यह फैसला गेंदबाजों ने सही साबित किया और लखनऊ की पूरी टीम को 18.4 ओवर में 141 रन पर समेट दिया. इस मैच में LSG की ओर से मुकल चौधरी ने अपना डेब्यू किया.
मुकुल चौधरी ने कुलदीप यादव के दूसरे और पारी के 10वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो चौके लगाए. उन्हें कुलदीप यादव ने 13.1 ओवर में अपनी ही गेंद पर कैच पकड़कर पवेलियन की राह दिखाई. मुकुल ने 11 गेंद में 2 चौकों की मदद से 14 रन बनाए.
कौन हैं मुकुल चौधरी?
- मुकुल चौधरी राजस्थान के 21 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. वह घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की तरफ से खेलते हैं. उन्होंने 2025-26 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 5 पारियों में लगभग 199 के स्ट्राइक रेट और 57.66 की औसत से 173 रन बनाए थे.
- मुकुल एक आक्रामक मध्यक्रम बल्लेबाज और फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं. टी20 क्रिकेट में उनका औसत 42 और स्ट्राइक रेट 165 के करीब है.
- मुकुल राजस्थान के झुंझुनू जिले के रहने वाले हैं. क्रिकेट की शुरुआत उन्होंने एक मध्यम-तेज गेंदबाज के रूप में की थी, लेकिन बाद में वह विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए.
- मुकुल के पिता दिलीप चौधरी चाहते थे कि मुकुल क्रिकेटर बनें. मुकुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता ने उनसे कहा था कि जब तक वह एक सफल क्रिकेटर नहीं बन जाते, तब तक गांव वापस न आएं.
- अपने पहले आईपीएल मैच में उन्होंने कुलदीप यादव की शुरुआती दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए, लेकिन अंततः 11 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए.
- मुकुल का जन्म 6 अगस्त 2004 को Jhunjhun में हुआ. उन्हें आईपीएल ऑक्शन में LSG ने ₹2.60 करोड़ (बेस प्राइस ₹30 लाख) में खरीदा.
- मुकुल ने 2023 में फर्स्ट क्लास, टी-20 और लिस्ट ए डेब्यू किया.
आईपीएल में खेलना मुकुल के करियर का बड़ा मोड़ माना जा रहा है, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और खुद को साबित करने का मौका मिलेगा. 21 साल के मुकुल चौधरी को भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा पावर-हिटर माना जा रहा है. अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा, तो जल्द ही वे टीम इंडिया के दरवाजे तक पहुंच सकते हैं.