LSG Vs DC: लखनऊ में दिल्ली ने लहराया जीत का परचम, समीर रिजवी की फिफ्टी- नटराजन और एनगिडी के 3-3 विकेट
LSG vs DC Match Highlights: IPL 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का जीत से आगाज किया. समीर रिजवी ने शानदार फिफ्टी जड़ी.
LSG vs DC Match Highlights: IPL 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का जीत से आगाज किया. लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 141 रन बनाए, जिसे दिल्ली ने समीर रिजवी के नाबाद फिफ्टी की बदौलत 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 145 रन बनाकर हासिल कर लिया.
रिजवी ने 47 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 5 चौके लगाए. यह उनका आईपीएल में दूसरा अर्धशतक है. उन्होंने सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई. उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 32 गेंद में 1 छक्का और 3 चौके की मदद से 39 रन की नाबाद पारी खेली. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 76 गेंदों में 119 रन की साझेदारी हुई, जिसने मैच का पासा पलट दिया. एक समय दिल्ली की टीम 26 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल ने नजर आ रही थी.
DC के विकेट कैसे गिरे?
दस को पहला झटका मैच की पहली ही गेंद पर लगा, जब केएल राहुल आउट हुए. मोहम्मद शमी की गेंद पर मोहसिन खान ने राहुल का कैच पकड़ा. इसके बाद नीतीश राणा 17 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए. पाथुम निसांका भी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे. उन्होंने 5 गेंद में महज 1 रन बनाए. कप्तान अक्षर पटेल से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें प्रिंस यादव ने पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया. यह प्रिंस का एक ही ओवर में दूसरा विकेट था, इससे पहले उन्होंने निसांका को पवेलियन की राह दिखाई थी.
दिल्ली की ओर से किसने विकेट चटकाए?
दिल्ली की ओर से प्रिंस यादव ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा, मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट और मोहसिन खान ने 4 ओवर में 1 मेडन फेंकते हुए 19 रन देकर 1 विकेट लिए.
LSG की तरफ से किस बल्लेबाज ने कितने रन बनाए?
LSG की तरफ से मिचेल मार्श ने 35, ऋषभ पंत ने 7, एडेन मार्करम ने 11, निकोलस पूरन ने 8, अब्दुल समद ने 36, मुकुल चौधरी ने 14 और मोहम्मद शमी ने 1 रन बनाए. वहीं, आयुष बडोनी, एनरिक नॉर्त्जे और मोहसिन खान अपना खाता भी नहीं खोल पाए. दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए. वहीं, कुलदीप यादव ने 2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया.