2 गेंद में 2 रन, फिर भी हार गई DC! मिलर के सिंगल न लेने पर उठे सवाल तो गावस्कर ने किया बचाव, जानें क्या बोले दिग्गज बल्लेबाज

DC को GT के खिलाफ महज 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने सिंगल नहीं लिया, जिस पर काफी सवाल उठ रहे हैं. अब इस मामले में सुनील गावस्कर ने मिलर का बचाव किया है.

डेविड मिलर(Image Source:  IPL )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 9 April 2026 4:22 PM IST

Sunil Gavaskar Backs David Miller: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 8 अप्रैल को अंतिम गेंद तक चले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स जीत के बेहद करीब था. अगर डेविड मिलर 19.5 ओवर में सिंगल ले लिए होते तो मैच सुपरओवर में पहुंच सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मिलर ने एक रन नहीं लिया, जिससे दिल्ली को मैच में हार का सामना करना पड़ा.

GT के खिलाफ मिली हार के बाद मिलर के सिंगल न लेने के फैसले पर काफी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, भारत के महानतम बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उनका बचाव किया है.

आखिरी ओवर में क्या हुआ?

  • मैच के अंतिम दो गेंदों पर दिल्ली को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे.
  • मिलर स्ट्राइक पर थे
  • गेंदबाजी कर रहे थे Prasidh Krishna
  • मिलर ने सिंगल लेने के बजाय बड़ा शॉट खेलने का फैसला किया
  • आखिरी गेंद पर मिस हो गया शॉट
  • बाई रन लेने की कोशिश में Kuldeep Yadav रन आउट हो गए
  • Jos Buttler के डायरेक्ट हिट से मैच खत्म
  • इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हार झेलनी पड़ी।

क्या बोले गावस्कर?

मैच के बाद Sunil Gavaskar ने कहा, "डेविड मिलर खुद पर भरोसा कर रहे थे. वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और मैच खत्म करना चाहते थे. ऐसे इरादे को गलत नहीं कहा जा सकता." उन्होंने आगे कहा कि प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन स्लोअर बाउंसर डाली. गेंद की ऊंचाई सही थी. दबाव में ऐसे फैसले बहुत छोटे अंतर से तय होते हैं.

हालांकि गावस्कर ने यह भी कहा कि ऐसे समय पर गेम अवेयरनेस बेहद जरूरी होती है. उन्होंने 1986 के भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले का उदाहरण दिया, जब Ravi Shastri ने सही समय पर सिंगल लेकर स्कोर बराबर किया था. गावस्कर ने कहा, "बाद में देखने पर लगता है कि यहां सिंगल लेना बेहतर विकल्प हो सकता था, खासकर जब कुलदीप यादव पहले ही एक रन ले चुके थे."

राशिद खान ने कैसे पलटा मैच?

इससे पहले Rashid Khan ने गुजरात टाइटंस की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए. यह गुजरात टाइटंस की इस सीजन की पहली जीत भी रही.

केविन पीटरसन ने क्या कहा?

केविन पीटरसन ने राशिद खान की तारीफ करते हुए कहा, "राशिद शानदार रहे, लेकिन गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी कुल मिलाकर उतनी प्रभावी नहीं थी. टीम ने मैच को अच्छी तरह से खत्म नहीं किया."

Similar News